फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

उत्तर प्रदेश में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला 74% रजिस्ट्री के साथ पहले स्थान पर पहुंचा है. बस्ती दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर हैं. अब 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान योजना की किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी रजिस्ट्री पूरी है. योगी सरकार ने नवंबर तक सभी किसानों का पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

source-cm yogi
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है. अब तक यहां 74 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है. इसके साथ ही बस्ती 74 प्रतिशत के साथ दूसरे और रामपुर 70 प्रतिशत रजिस्ट्री के साथ तीसरे स्थान पर है. राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे करीब 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह अभियान प्रदेशव्यापी मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है.

एक अप्रैल से रजिस्ट्री अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है. इसी कारण सभी जिलों में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की गति तेज की जा रही है. योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं. इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है. साथ ही PM Kisan सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisment

4 हजार किसानों का प्रतिदिन हो रहा पंजीकरण

वर्तमान में औसतन 4,000 किसानों का पंजीकरण प्रतिदिन किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण हो जाए, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान किस्त से वंचित न रह जाए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ