बच सकती थी 36 यात्रियों की जान? ड्राइवर की इस गलती के कारण 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह हुआ बस हादसा ड्राइवर के लालच और अफसरों की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस जांच में हादसे के कई कारण सामने आए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने 2 अफसरों को सस्पेंड भी कर दिया है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हुए हैं।

Almora Bus Accident

Almora Bus Accident

विज्ञापन

Almora Bus Accident Inside Story: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे में 42 लोग सवार थो। हादसा गांव कूपी के पास हुआ। बस बैलेंस बिगड़ने से 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। कुमाऊं मंडल के पुलिस आयुक्त दीपक रावत ने हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताया और मरने वालों के साथ-साथ घायलों के लिए भी आर्थिक मदद का ऐलान किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, 28 लोगों की मौके पर जान चली गई थी। 8 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें:नवजोत सिद्धू क्या BJP जॉइन करेंगे? पत्नी-बेटी की इस नेता से मुलाकात ने दिए संकेत

Advertisment

पेड़ में फंसकर नदी से पहले रुकी बस

पुलिस आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी और किनाथ से रामनगर जाने के लिए निकली थी, लेकिन बस में क्षमता से ज्यादा पैसेंजर्स थे। दिवाली की छुट्टियों के बाद लोग वापसी कर रहे थे, इस वजह से उसने ज्यादा सवारियां बस में बिठा रखी थीं। ओवरलोडिंग के कारण बस का बैलेंस बिगड़ गया और बस सड़क से उतरकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस नदी से 10 फीट पहले खड़े एक पेड़ में फंसकर रुक गई, अन्यथा बस नदी में समा जाती। SDM सल्ट संजय कुमार ने कि हादसे की सूचना मिलते ही सल्ट पुलिस, SDRF की टीमें और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

2 अफसरों पर गिरी सस्पेंशन की गाज

अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि हादसे करीब साढ़े 8 बजे हुए। बस सवारियों से खचाखच भरी थी, इस वजह से बैलेंस बिगड़ा और हादसा हुआ। बस में ज्यादातर स्थानीय लोग थे, जो दिवाली मनाकर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। अल्मोड़ा SP और नैनीताल पुलिस फोर्स भी मदद करने आई। जांच करने पर पता चला कि बस कंडम हालत में थी, इस वजह से भी ड्राइवर बस को संभाल नहीं पाया। CM पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के ARTO प्रवर्तन को सस्पेंड करने का आदेश दिया है, क्योंकि कंडम बस और ओवरलोडिंग पर एक्शन नहीं लिया गया। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने का आदेश भी है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त को हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मिले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ