हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में एक घर से निकलीं 5 लाशें, 4 बेटियों को जहर दे जान दी, ताला तोड़ निकाले शव

Delhi News: दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

Delhi News: दिल्ली के रंगपुरी गांव में एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चारों बेटियां विकलांग थी, जिसकी वजह से वह चल फिर नहीं सकती थीं। परिवार में पिता इन्हीं चारों बेटियों के साथ रहता था। डीसीपी रोहित मीना के मुताबिक, वसंत कुंज साउथ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

चारों बेटियां थीं विकलांग

50 साल का हीरा लाल परिवार के साथ रंगपुरी गांव में किराए के मकान में रहता था। पत्नी की पहले मौत हो गई थी। परिवार में 18 साल की बेटी नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की बेटी निधि थे। चारों बेटियां विकलांग होने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थीं। इन सबकी देखभाल की जिम्मेदारी हीरालाल के ऊपर ही थी। हीरा लाल वसंत कुंज स्थित स्पाइनल इंजरी हास्पिटल में कारपेंटर के तौर पर काम करता था।

ये भी पढ़ें: बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सब जगह कैमरे, दिल्ली में लड़की को देखता था मकान मालिक का बेटा… ऐसे खुला राज

विज्ञापन

एक झटके में खत्म हुआ परिवार

इस घटना का तब पता चला जब शुक्रवार को हीरालाल के फ्लैट से बदबू आने लगी। पड़ोसी पुलिस को फोन कर बदबू आने की जानकारी दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई दिन से दिखाई नहीं दिया है। इस पर पुलिस ने मकान मालिक और दूसरे लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे के बेड पर हीरालाल का था, वहीं दूसरे कमरे में चारों बेटियों के शव थे।

सल्फास खाकर दी जान

एफएसएल टीम को मौके से सबूत जमा करने के लिए बुलाया गया था। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस बात के सबूत भी मिले हैं परिवार ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले हीरालाल के बड़े भाई जोगिंदर को घटना की सूचना दे दी थी। हालांकि पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन मौत की वजह बेटियों की विकलांगता को माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सुपारी ली वसीम की, गलती से हॉस्‍प‍िटल में ठोक दिया रियाज! अब धरा गया दिल्‍ली का गैंगस्‍टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola