बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सब जगह कैमरे, दिल्ली में लड़की को देखता था मकान मालिक का बेटा... ऐसे खुला राज

Delhi Tenant Girl Spying Case: दिल्ली के शकरपुर इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में रह रही लड़की की जासूसी करता था। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी की करतूतों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Delhi Crime News

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में रह रही लड़की की जासूसी करता था। आरोपी ने बाथरूम से लेकर लड़की के बेडरूम में स्पाई कैमरे लगा रखे थे। पुलिस के अनुसार 30 साल के आरोपी ने चौंकाने वाली बाते कबूल की हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली है। आरोपी का नाम करण है, जो मकान मालिक का बेटा है। आरोपी बिल्डिंग की दूसरी फ्लोर पर रहता है। आरोपी ने लड़की को देखने के लिए बाथरूम से लेकर बेडरूम तक में स्पाई कैमरे लगा रखे थे।

विज्ञापन

कुछ दिन से पीड़िता को अपने व्हाट्सऐप पर गड़बड़ी नजर आ रही थी। उसने इसका जिक्र किसी एक्सपर्ट से किया। तब पता लगा कि व्हाट्सऐप अकाउंट को किसी और ने भी लॉगिन किया है। जिसके बाद पीड़िता ने लॉग आउट कर अपने फ्लैट की तलाशी ली। पीड़िता को बाथरूम के बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा दिखा। जिसके बाद फोन कर दिल्ली पुलिस को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

3 महीने पहले लगाए थे कैमरे

पुलिस अधिकारी अपूर्व गुप्ता के मुताबिक बल्ब के होल्डर में कैमरे लगाए गए थे। युवती के कमरे पर विशेष तौर पर जांच के लिए एक अधिकारी को भेजा गया था। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह अपने फ्लैट की चाबी मकान मालिक के बेटे करण को देती थी। जब भी बाहर जाती तो आरोपी अंदर मेंटेनेंस किए जाने की बात कहकर चाबी ले लेता था। आरोपी ने 3 महीने पहले कैमरे लगाए थे।

विज्ञापन

वहीं, दोनों स्पाई कैमरों में एक मेमोरी कार्ड भी लगा मिला है। जिससे आरोपी डाटा निकालकर ट्रांसफर किया करता था। आरोपी पिछले कुछ दिन से लगातार पंखे या बिजली की दूसरी चीजें खराब होने का बहाना बनाकर चाबी ले रहा था। लेकिन उसने कभी शक नहीं किया। करण ने कबूल किया है कि उसने 3 कैमरे खरीदे थे। दो ही कैमरे फ्लैट में लगाए। आरोपी का लैपटॉप सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ