दिल्ली की फैक्ट्री में परिवार ने खाया जहर, 2 नाबालिगों की मौत

Delhi News: दिल्ली में एक परिवार के चार लोगों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने ये कदम उठाया था।

Delhi News, delhi police, दिल्ली पुलिस, दिल्ली न्यूज

दिल्ली में एक परिवार के 4 सदस्यों ने पीया जहर

Delhi News: दिल्ली की एक फैक्ट्री में परिवार के ही चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ लिया। हालत बिगड़ने पर दंपती और उनके नाबालिग बेटे और बेटी को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में अभी तक पता आर्थिक तंगी के चलते परिवार आपसी सहमति पर ऐसा कदम उठाया है। पुलिस को मौके से हल्के आरेंज क्लर का कुछ पाउडर मिला है। पुलिस ने इसे जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

नेपाल से आकर शुरू किया था काम

डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला भीष्म सिंह का कहना है कि हरदीप सिंह अपनी 38 वर्षीय पत्नी हरप्रीत कौर, 16 वर्षीय बेटे जगदीश सिंह और 15 वर्षीय बेटी हरगुल कौर के साथ दिल्ली स्थित भारत नगर के संगम पार्क औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्टरी चलाते थे। हरदीप सिंह सालभर पहले काठमांडू (नेपाल) में बिजनेस छोड़कर दिल्ली आकर हार्न बनाने का काम शुरू किया था। काफी कोशिशों के बाद भी उनका काम नहीं चल पाया।

विज्ञापन

पुलिस को सुबह मिली सूचना 

डीसीपी का कहना है कि सोमवार सुबह 8 बजे भारत नगर थाना पुलिस को पीसीआर काल मिली कि संगम पार्क डीएसआइडीसी के शेड नंबर 63 में चार लोगों के जहरीले पदार्थ के सेवन किया है। इस घटना में जगदीश सिंह और हरगुल कौर की मौत हो गई।

गुरुद्वारे में खाया था खाना

रविवार रात पूरा परिवार गुरुद्वारे से खाना खाकर सोमवार सुबह फैक्ट्री पहुंचा था। यहां परिवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जाता है कि घटना के बारे में हरगुल कौर ने अपनी बुआ को फोन पर जानकारी दी थी। इसके बाद हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पानी या जूस में मिलाकर पीया जहर

बताया जा रहा है कि जहरीला प्लास्टिक के गिलास में डालकर पानी या जूस में मिलाकर सेवन किया गया। पुलिस ने गिलास व पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भिजवा दिया है। पुलिस को शक है कि जहरीला पदार्थ सल्फास हो सकता है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला भीष्म सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ