दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? कुछ घंटे में आएंगे चुनावी नतीजे, जानें कब और कहां मिलेगा अपडेट

Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर कुछ घंटे में चुनाव नतीजे आएंगे। इसे लेकर चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

punjab rahul gandhi arvind kejriwal pm modi

Delhi Election Results 2025

Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली की सत्ता किसे मिलेगी और किसको हार का मजा चखना पड़ेगा? इसके लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 8 फरवरी को आएंगे। चुनावी परिणाम आने के बाद यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली के 19 स्थानों पर हर एक विधानसभा सीट के लिए 70 स्ट्रांग रूम बनाए हैं, जहां काउंटिंग होगी। इस वक्त स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है, जहां पुलिस की सख्त व्यवस्था है। साथ ही लोग भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in और उसके रिजल्ट पोर्टल results.eci.gov.in पर चुनाव रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ घंटे में उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी, जबकि कालकाजी में सीएम आतिशी का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।

पार्टियों के दफ्तरों में दिखा उत्साह

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले राजधानी का सियासी पारा हाई रहा। राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में पंडाल लग गए और मंच सज गए हैं। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है। चुनाव परिणाम को लेकर आप और भाजपा ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। दोनों दलों के दफ्तरों में आने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं और दरी बिछाई गई। हालांकि, कांग्रेस के दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव के भी आएंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतगणना होगी। मिल्कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में काउंटिंग सेटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इसे लेकर अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि जीआईसी में वोटों की गिनती होगी और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एसपी के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग के आदेशानुसार 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। एजेंट और मतगणना कर्मी अलग-अलग गेट से प्रवेश करेंगे। पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती है। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ