Delhi Voting Day Traffic Advisory: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6ः30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं मतों की गणना 8 फरवरी को होगी। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पिछले 24 घंटों में 618 लोगों को अरेस्ट किया है।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए 4 और 5 फरवरी को ईवीएम मशीनों के डिप्लाॅयमेंट और व्यवस्था को लेकर कंझावला चौक से घेवरा गांव तक यातायात बंद रहेगा। 4 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक और 5 फरवरी को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कंझावला से घेवरा तक यातायात बंद रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: 5 फरवरी को कितने बजे से चलेगी मेट्रो-बस, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रोहतक रोड से घेवरा मोड़ तक जाने के लिए आउटर रिंग रोड इस्तेमाल करे। वहीं कंझावला रोड से कंझावला चौक तक जाने के लिए कराला और निजामपुर गांवों से होकर जाने वाली सड़कों का इस्तेमाल करे।
बता दें कि राजधानी में वोटिंग वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी ऑफिस,स्कूल-काॅलेज और सभी प्रमुख बाजार बंद रहेंगे। ताकि लोग लोकतांत्रिक प्रकिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके।
वहीं मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी, जबकि डीटीसी बसें सुबह 6 बजे से चालू होगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: 51000 लीटर शराब, 77 करोड़ की ड्रग्स, चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
55 mins agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
7 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines