Delhi Elections: आज कितने बजे से चलेगी मेट्रो-बस, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। ऐसे में दिल्ली सरकार ने आज पब्लिक हाॅलीडे घोषित किया हुआ है। आइए जानते हैं कि आज वोटिंग वाले दिन क्या खुला और बंद रहेगा?

Delhi Election 2025 Voting Day Metro & Bus Timings

Delhi Election 2025 Voting Day Metro & Bus Timings

Delhi Election 2025 Voting Day Metro & Bus Timings: राजधानी दिल्ली में आज 5 फरवरी को वोटिंग हैं। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर होगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई तरह की तैयारियां की गई है। दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं आज दिल्ली में चुनाव के कारण स्कूल और काॅलेज बंद रहेंगे। आइये जानते हैं प्रदेश में वोटिंग वाले क्या खुला और बंद रहेगा? दिल्ली सरकार ने चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जैसे मेट्रो और डीटीसी बसें चालू रहेगी। सुबह 4 बजे से मेट्रो की सर्विस चालू हो जाएगी, जबकि डीटीसी बसें अपने निर्धारित समयानुसार चलती रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें आज क्या बंद रहेगा?

आज 5 फरवरी को सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। ताकि सरकारी कर्मचारी मतदान कर सके। इसके अलावा सभी स्कूल और काॅलेज भी बंद रहेंगे। मतदान के लिए स्कूल और काॅलेजों का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में कई स्कूलों में एक दिन पहले ही छुट्टी कर दी जाती है। बैंक भी बंद रहेंगे।

वोटिंग के कारण राजधानी के सभी मार्केट और दुकानें भी बंद रहेंगी। कमला नगर, कनाॅट प्लेस, कृष्णा नगर मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, चांदनी चौक, सदर जैसे प्रमुख बाजार भी बंद रहेंगे। बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6ः30 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ