दिल्ली एग्जिट पोल में क्यों पिछड़ी AAP? क्या BJP पर भारी पड़ेगा पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड?

BJP vs AAP Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल सामने आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के कयास लगाए जा रहे हैं। मगर एग्जिट पोल के ये आंकड़े पहले भी पलट चुके हैं। आइए समझते हैं दिल्ली का पूरा समीकरण क्या है?

Arvind Kejriwal AAP
विज्ञापन

BJP vs AAP Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए। ज्यादातर एग्जिट पोल के रुझान बीजेपी के पक्ष में है। एग्जिट पोल के रुझानों से बीजेपी समर्थकों में खुशी की लहर है तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) जीत की आस बरकरार रखी है। हालांकि अगर AAP के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स को देखें तो AAP दिल्ली के सभी एग्जिट पोल्स पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे?

3 बार फेल हुए एग्जिट पोल

2013 से दिल्ली में AAP की सरकार है। 2013 के एग्जिट पोल को पछाड़ते हुए AAP ने दिल्ली में जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के एग्जिट पोल्स को फेल करते हुए AAP ने दिल्ली में लैंडस्लाइड विक्ट्री हासिल की थी। 2020 के चुनाव में Pollsters ने AAP को 54 सीटें दी थीं मगर AAP ने 62 सीटें जीतकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisment

एग्जिट पोल में क्यों पिछड़ी AAP

अब सवाल यह है कि पिछले सारे एग्जिट पोल्स को फेल करने वाली AAP एक बार फिर से एग्जिट पोल में क्यों पिछड़ रही है? एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता का कहना है कि शीशमहल विवाद इसकी बड़ी वजह हो सकती है। AAP ने पहले आम आदमी होने का दावा किया, लेकिन बाद में खास आदमी का मकान बना लिया। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करने पर पता चला कि AAP से ज्यादा लोकप्रियता BJP की है।

विज्ञापन

दिल्ली में AAP की ‘ताकत’

यशवंत आर देशमुख का कहना है कि विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों ने AAP की छवि को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। दिल्ली में 10 साल की एंटी-इंकबेंसी है। वहीं बजट के बाद मिडिल क्लास का झुकाव BJP की तरफ ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में मतदान को लेकर बड़ा जेंडर डिवाइड भी सामने आया है। जहां महिलाएं AAP का समर्थन कर रही हैं तो ज्यादातर पुरुष BJP के पक्ष में हैं। हालांकि इन सभी आंकड़ों से परे दिल्ली के दलित और कम आय वाले परिवारों को AAP का पूरा समर्थन मिला है और AAP की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

नई दिल्ली सीट का हाल

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को टक्कर देने वाले बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने AAP पर काम न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। अगर उन्होंने दिल्ली वालों के लिए कुछ किया होता तो उन्हें घर-घर जाकर वोट मांगने की जरूरत न पड़ती।

विज्ञापन

70 सीटों पर 60.42%  मतदान

बता दें कि 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में 60.42% लोगों ने वोट डाला था। ऐसे में दिल्ली का दिल कौन जीतेगा? इसका खुलासा कल यानी शनिवार को हो जाएगा। मतगणना के दौरान दिल्ली की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ