हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कितना काम पूरा? कब तक होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया अपडेट

Delhi-Dehradun Expressway Update: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण का अपडेट समय-समय पर सामने आता रहता है। हाल ही में नितिन गडकरी ने इस पर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि कब तक लोग इस पर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Delhi-Dehradun Expressway Update: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण करीब 12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हो रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 100 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकेंगी। इसे बनने से दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से घटकर केवल 2.5 घंटे रह जाएगा। इसका निर्माण कई फेज में किया जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को सफर करने के लिए पूरी तरह से अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का काम 90 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है।

एक्सप्रेसवे पर क्या है ताजा अपडेट?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रसवे पर कुछ दिन पहले अपडेट आया था, जिसमें बताया गया कि इसका 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। हाल ही में मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेसवे इसी साल अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें टनल और अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं। बता दें कि कुछ अंडरपास जानवरों के लिए भी बनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त

नितिन गडकरी ने बताया कि अभी कुछ हिस्सों में इसका काम चल रहा है और कुछ में पूरा किया जा चुका है। यानी आने वाले दो महीनों में यात्री इस पर सफर कर सकते हैं। इसके बनने से देहरादून जाने में केवल ढाई घंटे का समय लगेगा। अभी की बात करें तो देहरादून तक पहुंचने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इसके अलावा,

किन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली से देहरादून तक जाने वाले इस एक्सप्रसवे से रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों और गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। यह दिल्ली से बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और फिर अंत में देहरादून पहुंचता है। इसके साथ ही हरिद्वार के लिए भी 50 किलोमीटर का स्पर रोड भी जुड़ा है। गडकरी ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए करीब 17,913 पेड़ों को काटा गया है, लेकिन उनकी जगह पर नए पेड़ों के लिए भी जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया बड़ा अपडेट, मंत्री ने बताया कब तक कर पाएंगे सफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें