Delhi Crime News: एक और यूट्यूबर प्रिंस का वीडियो वायरल, कार की छत पर खड़ा सेलिब्रेट कर रहा था बर्थडे

Delhi Crime News, Youtuber Prince dixit, viral video, violating traffic rules

Delhi Crime News: गुरुग्राम में एक यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के एक और यूट्यूबर का वीडियो वायरल है। इस बार मामला दिल्ली की सड़कों पर कार की छत पर खड़े होकर बर्थडे सेलिब्रेट करने का है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ लोग दिल्ली के यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित का जन्मदिन मनाने के लिए पांडव नगर के पास NH-24 पर कारों की छत पर खड़े होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूबर राजकुमार को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1636548474098311172

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रिंस दीक्षित के उन दोस्तों की तलाश की जा रही है, जो 16 नवंबर 2022 को प्रिंस के जन्मदिन पर उनके साथ मिलकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने बताया कि यह वीडियो 16 नवंबर 2022 का है।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर कार की छत पर खड़ा होकर अपने दोस्तों के साथ एनएच 24 से शकरपुर जा रहा था, इसी दौरान ये वीडियो शूट किया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रिंस और उसके साथियों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से यूट्यूबर्स के फॉलोअर्स से इस तरह की हरकत न करने की अपील की गई है।

Delhi Crime News, Youtuber Prince dixit, viral video, violating traffic rules

विज्ञापन

क्या था गुरुग्राम का मामला

गुरुग्राम के गोल्ड कोर्स रोड पर दिल्ली के यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ लकी का लापरवाही से गाड़ी चलाने और चलती कार के बूट से नकली नोट सड़क पर फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।

वायरल क्लिप में दो लोग गोल्फ कोर्स रोड पर चलती कार में एक वेब सीरीज के सीन को रीक्रिएट करते दिख रहे थे। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक वेब सीरीज आई है जिसका नाम ‘फर्जी’ है। इसके एक सीन में शाहिद का दोस्त बीच सड़क कार से नकली नोटों को उड़ाता है। भीड़ नोटों को बटोरने में जुट जाती है और शाहिद और उसका दोस्त पुलिस से बचकर निकल जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ