शराब के नशे में कातिल बने 5 नाबालिग, बर्थडे पार्टी के बाद दिल्ली में डबल मर्डर

Ghazipur Double Murder: दिल्ली में 5 नाबालिगों ने बुधवार रात को 2 युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास चाकू भी बरामद किया है।

Ghazipur Double Murder

Ghazipur Double Murder

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में नाबालिग पैसों के लालच में लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गाजीपुर क्षेत्र में बुधवार रात जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद 5 नाबालिगों ने नशे में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की हत्या कर दी। इस दौरान एक युवक की जेब से 300 रुपये लूट लिए। हत्या के बाद पांचों नाबालिग मौके से फरार हो गए। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सभी की उम्र 13 से 15 के बीच है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे न्यू अशोक नगर थाने में पुलिस को सूचना मिली कि जल बोर्ड के प्लांट के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो उसके शरीर पर घाव थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मामले में थानाध्यक्ष हारुन अहमद के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। मृतक की पहचान दल्लूपुरा गांव के निवासी पप्पू के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी

इसके बाद गाजीपुर पेपर मार्केट में एक शव खून से लथपथ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो सन्नी नामक युवक का शव मिला। जिसने बताया कि शव उसके पिता घड़ौली गांव निवासी रमेश का है। वे गाजीपुर पेपर मार्केट में अंडे की रेहड़ी लगाते थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जानकारी में सामने आया कि दोनों वारदात एक ही जगह की है।

विज्ञापन

पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ा

मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस की पूछताछ में एक नाबालिग ने बताया कि एक का जन्मदिन था ऐसे में वह अपने दोस्तों के साथ रात 10 बजे गाजीपुर पेपर मार्केट पहुंचा और केक काटकर शराब पी। इस दौरान पास में ही रमेश खड़ा था उसने चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन उसने लूट का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जब उसे वहां से पैसा नहीं मिला तो रात में करीब 12 बजे न्यू अशोक नगर पहुंचे और लूट का विरोध करने पर पप्पू की हत्या कर दी। उसने करीब 300 सौ रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ