Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क में रामनवमी के मौके पर लगाए गए धार्मिक झंडे को फाड़ने और उसे नाले में फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी अजीम के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद अजीम के पड़ोसियों ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि ए ब्लॉक में सड़क के किनारे रामनवमी के मौके पर भगवा रंग के धार्मिक झंडे लगाए गए थे। रात करीब 12.30 बजे अजीम ने कथित तौर पर धार्मिक झंडे फाड़ दिए और उन्हें सड़क किनारे नाले में फेंक दिया। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के संबंध में संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हावड़ा में हुई हिंसा मामले में एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी समारोह के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को एक 19 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया। बिहार से गिरफ्तार युवक ने कथित तौर पर हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हथियार लहराया था।
सुमित शॉ के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हथियार लहराते देखा गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हावड़ा के सलकिया का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार हो गया था।
टीएमसी नेता का दावा- भाजपा ने अशांति फैलाने की रची साजिश
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा, “मैं केवल इतना कह सकता हूं कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब अदालत की अनुमति के बाद बंगाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।” उधर, टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि रामनवमी पर हुई हिंसा पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने के लिए भाजपा की साजिश थी।
टीएमसी नेता ने कहा कि रामनवमी पर हावड़ा की घटना में एक लड़के को भाजपा के जुलूस में रिवाल्वर ले जाते हुए देखा गया था। उसकी गिरफ्तारी के साथ, हिंसा भड़काने की भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो गया। हावड़ा पुलिस ने उसे बिहार के मुंगेर में गिरफ्तार किया। मामला सीआईडी को सौंपा गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
21 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
22 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
23 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
23 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
23 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines