इंस्‍टाग्राम पर हुए प्‍यार को पाने के ल‍िए 5 साल की बेटी का गला घोंटा, द‍िल्‍ली में मां ही बनी कात‍िल

Mother killed 5 year Old Daughter: दिल्ली के अशोक विहार में एक मां ने अपनी 5 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

Mother killed 5 year Old Daughter

Mother killed 5 year Old Daughter

Mother killed 5 year Old Daughter: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक निर्दय मां ने अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची के कारण उसकी मां दूसरी शादी नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते उसने बच्ची को मार डाला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दीप चंद बंधु अस्पताल में एक बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने फटाफट मामले की सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बच्ची की मां और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी महिला प्रेमी से करना चाहती थी शादी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब लंबी पूछताछ की तो बच्ची की मां ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे काफी टाइम पहले छोड़ दिया था। इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर राहुल नाम के युवक से मिली और उससे शादी करना चाहती थी। राहुल का परिवार बच्ची को अपनाने से मना कर रहा था। इसी के चलते उसने अपनी बेटी का गला दबा दिया।

रिश्तेदार ने किया बच्ची का यौन शोषण

इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बच्ची अपनी मां के साथ पहले हिमाचल में रहती थी और बाद में दिल्ली आई। हिमाचल में रहने के दौरान रिश्तेदार ने बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया था। पॉक्सो एक्ट और मर्डर के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ