कमांडेंट की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस को सुसाइड नोट
Edited By Pushpendra Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Pushpendra Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर
विमल कौशिक, नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड मुख्यालय में तैनात कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दक्षिण दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोपहर को थाना कोटला मुबारक थाना में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर एफ-1, टावर-6, टाइप-5, ईस्ट किदवई नगर दिल्ली में एक 14 वर्षीय लड़का मिला, जिसने बताया कि उसकी मां अंजना राणा (50 वर्ष ) ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने और उसके 18 साल के बड़े भाई ने अपनी मां को उस ‘साड़ी’ को काटकर उतारा, जिससे महिला छत के पंखे से लटकी हुई थी।
मृतक के बेटे के मुताबिक उसके पिता विवेक राणा ऑफिस से आए और अपनी मां को अपने बड़े भाई के साथ अस्पताल ले गए। उनके पिता विवेक राणा भारतीय तट रक्षक में कमांडेंट हैं और वे दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय में तैनात हैं। जिला क्राइम टीम के माध्यम से क्राइम सीन का मौका मुआयना किया गया है। जिस कमरे में सुसाइड किया गया है, वहां से क्राइम टीम ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में इसके लिए किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: