साइंस स्टूडेंट बना हैवान, बेरहमी की हदें पार! बॉक्स में बंद करके खौलता पानी डाला, तड़प-तड़प कर मरा जानवर

Delhi College Student Killed Rat: दिल्ली में साइंस के स्टूडेंट ने लैब में इतना खौफनाक टेस्ट किया कि बेजुबान जानवर तड़प-तड़प कर मर गया। आरोपी स्टूडेंट और उसके दोस्त के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Science Students Deadly Experiment

Science Students Deadly Experiment

विज्ञापन

Student Tortured And Killed Rat Brutally: एक स्टूडेंट ने हैवानियत की हदें पार करते हुए क्रूरता को वो घिनौना रूप दिखाया कि रूह कांप जाए। इंसान के साथ क्रूरता लोग बरतते हैं, लेकिन एक जानवर के साथ क्रूरता की सभी हदें पार की गईं। स्टूडेंट ने चूहे को बॉक्स में बंद किया और ऊपर से उबलता खौलता पानी डाल दिया, जिससे बेजुबान जानवर तड़प-तड़प कर मर गया। उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी।

स्टूडेंट ने चूहे के मरने का वीडिया बनाया। उसका अंतिम संस्कार किया, जिसमें अपने दोस्त को भी बुलाया। संस्कार का भी वीडियो बनाया। मामले में कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टूडेंट और उसके साथी के खिलाफ एक्शन लिया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला जनवरी 2024 की है, जांच पड़ताल करने के बाद परिवारों को भी शिकायत दी गई।

विज्ञापन

सख्त कार्रवाई हुई, मेंटल चेकअप रिपोर्ट मांगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी स्टूडेंट ने वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट भी कर दिया, जिसे पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया के एक प्रतिनिधि ने देखा। उन्होंने वीडियो के बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल को बताया। उन्होंने आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रिंसिपल ने वीडियो पर संज्ञान लेकर आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन लिया। उसे हॉस्टल से निकाल दिया। 15 दिन के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया। 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। प्रोबेशन पर डाल दिया। जिंदगी में कभी ऐसी हरकत नहीं करने की शपथ भी दिलाई। स्टूडेंट को मेंटर चेकअप कराकर रिपोर्ट एक महीने में दर्ज कराने का आदेश उसके परिवार को दिया।

विज्ञापन

PETA की शिकायत पर दर्ज हुआ पुलिस केस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PETA की को-ऑर्डिनेटर सुनैना बसु ने स्टूडेंट को इंसानों के लिए खतरनाक बताते हुए उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जानवरों के खिलाफ बर्बरता करने वाले लोगों की शिकायत करें, ताकि उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। जानवर बेजुबान होते हैं, उन्हें पाल नहीं सकते तो मारने का हक भी नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ