Mukhtar Ansari की ‘मोस्टवांटेड’ बीवी सरेंडर करेगी? 2 शहरों की पुलिस को Afsha Ansari की तलाश, 75 हजार इनाम

Mukhtar Ansari Most Wanted Wife Afsha Ansari: मुख्तार अंसारी की बीवी अफ्शां अंसारी को बारे में ताजा अपडेट सामने आया है। वह पति के फातिया में शामिल हो सकती है। परिवार इस कोशिशों में जुटा है कि वह सामने आ जाए। पढ़ें आखिर अब क्या मामला है?

Mukhtar Ansari, Afsha Ansari

डॉन मुख्तार अंसारी की बीवी अफ्शां अंसारी काफी समय से फरार चल रही है।

विज्ञापन

Mukhtar Ansari Wife Afsha Ansari Update: डॉन मुख्तार अंसारी की ‘मोस्टवांटेड’ बीवी अफ्शां असांरी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। वह काफी समय से फरार है और 2 शहरों की पुलिस को उसकी तलाश है। उस पर कुल 75 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ है। 50 हजार इनाम गाजीपुर पुलिस और 25 हजार इनाम मऊ पुलिस ने रखा है।

अफ्शां अंसारी अपने पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी, लेकिन अब उसके पति के फातिया में शामिल होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह सरेंडर कर सकती है। उसके परिवार वाले, दोनों बेटे-बहू और पति के भाई सांसद अफजाल अंसारी भी यही चाहते हैं कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दे। परिवार कोशिशों में जुटा है कि वह पुलिस के सामने आ जाए।

विज्ञापन

उमर अंसारी परिवार को साथ लाने की कोशिशों में

सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी परिवार को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। उमर और उसकी भाभी निकहत अंसारी कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिल चुके हैं। अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट में पैरोल के लिए अर्जी डाली हुई है, जिस पर 9 अप्रैल को सुनवाई होगी।

10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी का फातिया है। उमर अपनी फरार मां आफ्शां को भी सामने लाने की कोशिश में है। वह चाहता है कि 10 अप्रैल को पूरा परिवार सामने हो। उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में भी कहा था कि मां जनाजे में नहीं आ पाई, लेकिन मेरी कोशिश रहेगी और मां-भाई दोनों पिता मुख्तार अंसारी के फातिया में शामिल हों।

विज्ञापन

अफ्शां अंसारी को कोर्ट ने घोषित कर रखा भगोड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने भी अफ्शां अंसारी से मीडिया के जरिए घर आने की अपील की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। मुख्तार के फातिया में शामिल होकर उसकी आत्मा को शांति प्रदान की जा सके। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्दी ही सामने आ सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि अफ्शां अंसारी के खिलाफ जमीन की फर्जी खरीद फरोख्त, जमीनों पर कब्जा, रसूख का इस्तेमाल कर धमाकाना जैसे कई मामलों में गाजीपुर, मऊ, लखनऊ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है और उसका सुराग देने वाले को 75 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ