दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। हमला करने वाला शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली के मंत्रियों का अरोप है कि वह लगातार सीएम के आवास की निगरानी कर रहा था। अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी शालीमार गार्डन में मौजूद सीएम आवास तक रिक्शा से पहुंचा था। बाहर खड़े होकर उसने आसपास के वीडियो वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद वह सीएम के घर में दाखिल होने की कोशिश भी करने लगा।
दिल्ली CMO की तरफ से कहा गया है कि यह हमला जानबूझकर, सुनियोजित तरीके से किया गया है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि आरोपी लगातार सीएम के घर की निगरानी कर रहा था, उसमें करीब 24 घंटे तक निगरानी की और फिर जनसुनवाई में पहुंचकर हमला कर दिया।
हमलावर की पहचान राजेश सकरिया के रूप में हुई है, वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी मां भानु ने बताया कि राजेश कुत्तों का बहुत बड़ा प्रेमी है और दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से परेशान था। उसने इसी मामले का जिक्र कर घर से दिल्ली जाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स निकला डॉग लवर, मां ने रोते हुए बताया क्यों गया था दिल्ली?
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने कहा कि बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की जांच की है। हम इस हमले की निंदा करते हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या यह हमला राजनीति से प्रेरित था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कुछ कागज़ात लेकर मुख्यमंत्री के पास आया और उनसे बात करते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
9 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines