News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स पशु प्रेमी निकला। वह कुत्तों से बेहद प्यार करता था। यह खुलासा आरोपी राजेश की मां ने किए। दिल्ली पुलिस की सूचना पर राजकोट पुलिस ने आरोपी की मां से पूछताछ की। मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज था। राजेश का परिवार रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज हमला करने वाले आरोपी राजेश खिमजी की मां भानुबेन ने कहा कि मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ कर दिया जाए।
आरोपी राजेश की मां ने बताया कि राजेशमहादेव का भक्त है। वह घर से उज्जैन जाने की बात कहकर निकला था। वह महीने में कम से कम एक बार वहां जाता है। कहा कि मुझे नहीं पता कि वह उज्जैन से दिल्ली कब गया था। कल उसके पिता ने उसे फोन करके पूछा कि वह कब वापस आ रहा है।
मां ने कहा कि राजेश ने अपने पिता को बताया कि वह कुत्तों के सिलसिले में दिल्ली में है। यह कहकर उसने फोन रख दिया। सोशल मीडिया पर दिल्ली में कुत्तों को ले जाते हुए एक वीडियो देखकर वह भड़क गया था। उन वीडियो को देखने के बाद उसने खाना नहीं खाया। वह रिक्शा चलाता है, उसकी पत्नी और एक बेटा है।
गुजरात के राजकोट में आरोपी राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेशभाई ने बताया कि वह मैं उसे पिछले 5-6 सालों से जानते हैं। वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है। वह गायों और कुत्तों को खाना खिलाता था।
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम को आरोपी ने थप्पड़ नहीं मारा है। सीएम का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की थी। इससे धक्का-मुक्की हुई और सीएम का सिर टेबल के कोने से टकरा गया। अभी सीएम की स्थिति स्थिर है।
राजकोट पुलिस को आरोपी की मां ने बताया कि राजेश खिमजी कई बार दिल्ली जा चुका है। इस बार आरोपी ने मां को दिल्ली जाने की वजह नहीं बताई थी। मां को बेटे की इस हरकत का जरा भी अंदाजा नहीं था। हालांकि मां ने यह दावा किया है कि राजेश आवारा पशुओं पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आहत था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।