सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, सिर पर लगी चोट, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान शख्स द्वारा हमला किया गया। इससे उनके सिर पर चोट लगने की खबर सामने आई है। उनका सिर पास पड़ी मेज से टकरा गया था। ऐसे में जानिए हमें कब सिर पर लगने वाली चोटों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

SOURCE- NEWS 24

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह जन सुनवाई के दौरान एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद उनके सिर पर चोट लग गई थी। दरअसल, मामला कुछ ऐसा था कि शख्स काफी गुस्से में था और उसे अपने किसी परिजन को जेल से छुड़वाना था। इस समस्या का समाधान लेने के लिए आए शख्स ने सीएम को एक तरफ से लपका और फिर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पास पड़ी मेज या किसी कुर्सी का कोना मुख्यमंत्री के सिर पर जा टकराया।

विज्ञापन

हालांकि, अब तक ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला है कि सीएम को कितनी चोट लगी है। मगर इस मामले के बाद यह जानना बहुत जरूरी है कि हमें कब सिर पर लगी चोट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

कब सिर की चोट हो जाती है गंभीर?

सिर की चोट ऐसी होती हैं, जो सीधे दिमाग को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में यदि चोट गंभीर हो जाए तो खोपड़ी और मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। कई बार सिर की चोटें मामूली दिखाई पड़ती है मगर खोपड़ी के अंदर ब्लीडिंग हो जाती है। इसे इंटरनल ब्लीडिंग कहते हैं। इंटरनल ब्लीडिंग ज्यादा हो जाए तो कई बार इंसान की मौत भी हो जाती है।

खेलते-कुदते समय लगने वाली चोट गंभीर

मेयो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवा फूटबॉल खिलाड़ के मैच के दौरान सिर पर चोट लगी थी जिसके बाद उसे शुरुआत में कोई समस्या नहीं हुई लेकिन नजरअंदाज करने की गलति उस पर इस कदर भारी पड़ गई थी। दरअसल, उसके सिर पर हल्की सी चोट लगी थी मगर बाद में उसके ब्रेन में सूजन हो गई थी। इसे गुम चोट कहा जाता है जिसका नाम हेमेटोमा कहते हैं।

विज्ञापन

क्या है हेमेटोमा?

हेमेटोमा शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। इसमें मुख्यत: किसी स्थान पर चोट लगने से खून जमने लगता है। इसके दो ही कारण होते हैं चोट या फिर सर्जरी के दौरान की गई गड़बड़ी। दिल्ली सीएम को भी सिर में इस प्रकार चोट लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक पूरी बात सामने नहीं आई है।

कितने प्रकार की होती है सिर की चोट?

बंद सिर की चोटें- ऐसी चोटों में सिर से खून नहीं निकलता है मगर खोपड़ी के अंदर दिमाग की नसों को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है।

विज्ञापन

खुली चोटें- इस प्रकार की हेड इंजरी में मरीज के सिर की त्वचा फट जाती है और खून बाहर निकल जाता है। ऐसी चोट में शरीर से खून निकलने की वजह से इंसान गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है।

सिर की चोट क्यों नहीं करनी चाहिए इग्नोर?

सिर पर चोट लगने के बाद कॉन्सियशनेस की समस्या हो सकती है, डर और घबराहट की समस्या हो सकती है। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद डिमेंशिया की बीमारी भी हो सकती है, जो देर से मरीज को पता चलती है। ऐसी चोटें लगने पर इंसान अपने शरीर का संतुलन बनाने में भी दिक्कत महसूस करता है। याददाश्त में कमजोरी, कोमा में जाना या फिर गुस्सा और चिड़चिड़ेपन की समस्याएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ