BJP के 10 वीडियो Vs... मंत्री सत्येंद्र जैन के CCTV फुटेज पर बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Delhi, Delhi CM Arvind Kejriwal, Pm Narendra Modi, Manish Sisodia, Satyendra Jain, Delhi Liqour Policy

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उन्हें अपने मंत्री के तिहाड़ जेल वाले सीसीटीवी फुटेज के बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि MCD चुनाव में दिल्ली की जनता इसका जवाब दे देगी।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि MCD चुनाव, दो लाइनों में – बीजेपी के दस वीडियो बनाम केजरीवाल के दस काम 4 दिसंबर को जनता जवाब दे देगी। केजरीवाल ने पहले जैन का बचाव करते हुए कहा था कि जेल में उनका इलाज फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1596403829972799489

केजरीवाल ने कहा था कि सत्येंद्र जैन के लिए जेल में कोई वीवीआईपी सुविधाएं नहीं थीं। उन्हें जो कुछ भी मिला वह जेल मैनुअल के अनुसार था। आदमी रोटी खा रहा है, आप पूछते हैं कि वह रोटी क्यों खा रहा है। यह किस तरह की राजनीति है?

विज्ञापन

मालिश कराने का वीडियो हुआ था लीक

सत्येंद्र जैन के कुछ सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में सत्येंद्र जैन अपने सेल के अंदर एक व्यक्ति से पैरों की मालिश कराते दिखे थे। इसके बाद एक अन्य वीडियो में जैन बिस्तर पर बाहर से मंगाए खाने का आनंद लेते दिखे थे जबकि उन्होंने कहा था कि पौष्टिक भोजन न मिलने से उनका वजन कम हो गया है।

आज के लीक हुए वीडियो में सत्येंद्र जैन को अपने बिस्तर पर आराम करते हुए देखा गया। इस दौरान तीन लोग कैजुअल कपड़ों में उनसे मिलने सेल के अंदर पहुंचे। कुछ ही मिनटों में जेल नंबर सात के अधीक्षक अजीत कुमार अंदर आते हैं और जैन के साथ बातचीत करते हैं, जबकि बाकी लोग बाहर चले जाते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में महानिदेशक (जेल), संदीप गोयल के अलावा 12 तिहाड़ जेल अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था। सत्येंद्र जैन जून से जेल में हैं। दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह उनके जमानत अनुरोध को खारिज कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ