25 मार्च को दिल्ली बजट 2025 पेश किया गया। दिल्ली में भाजपा सरकार ने ये बजट 26 साल बाद बजट पेश किया है। इसमें कई बड़े ऐलान किए गए। इस बजट को लेकर विधानसभा नेता विपक्ष आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कई सवाल उठाए हैं। आतिशी का कहना है कि बजट पर चर्चा के लिए कम समय दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि चर्चा के लिए बस एक घंटे का ही समय क्यों दिया गया? इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट में ऐसा क्या है जिसे सरकार छुपाना चाह रही है? आतिशी ने इकॉनमिक सर्वे पेश न करने पर भी सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने चिट्ठी में और क्या कुछ लिखा?
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को लिखी चिट्ठी
आतिशी ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखकर बजट पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि ‘कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में वार्षिक बजट 2025-26 पेश किया। उन्होंने कहा कि आप एक अनुभवी विधायक और उससे भी अधिक अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं। इसके नाते आप अच्छे से जानते हैं कि बजट अनुमान किसी भी विधानसभा में पेश किया जाने वाला सबसे खास दस्तावेज होता है। इसे पेश किए जाने के बाद, इस पर कई दिनों तक चर्चा की जाती है। चर्चा में दोनों पक्षों के विधायक अपने-अपने विचार रखते हैं। बजट को विधानसभा द्वारा अंतिम रूप से पारित किए जाने से पहले वित्त मंत्री उन सभी मुद्दों पर जवाब देते हैं।’ आतिशी ने आगे लिखा कि ‘यह चर्चा और बहस न केवल विधायकों के लिए जरूरी होती है, बल्कि इस पर दिल्ली के मतदाता और देश भर के लोग भी बारीकी से नजर रखते हैं।’
केवल एक घंटा चर्चा क्यों?
आतिशी ने बजट पर एक घंटा चर्चा होने पर कहा कि ‘इस तरह से बजट पर चर्चा कैसे हो सकती है? क्या 70 विधायकों वाली विधानसभा सालाना बजट पर चर्चा करने में बमुश्किल एक घंटा लगाएगी?’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसा लगता है कि सरकार बजट पर लंबी चर्चा से सरकार बचना चाहती है, जो बेहद चिंताजनक है।’ इसके अलावा उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने को लेकर भी सवाल उठाए। जिसमें कहा गया कि ‘सरकार ने सभी संसदीय परंपराओं के खिलाफ जाकर आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया। इसके अलावा बजट पर चर्चा को दूसरे मुद्दों के बीच में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि बजट पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा।’
ये भी पढ़ें: हवा-हवाई बजट…दिल्ली सरकार के बजट पर क्या बोलीं पूर्व CM आतिशी? आंकड़ों को बताया फर्जी
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
19 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
19 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
21 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
22 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
22 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines