हवा-हवाई बजट...दिल्ली सरकार के बजट पर क्या बोलीं पूर्व CM आतिशी? आंकड़ों को बताया फर्जी

दिल्ली सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया है। दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना ने इस पर रिएक्शन दिया है।

Atishi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया है। इस बजट पर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हालांकि इसी बीच दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बजट को हवा हवाई करार देते हुए आंकड़ों को फर्जी बताया है।

विज्ञापन

आतिशी ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार के बजट पर बात करते हुए आतिशी ने कहा कि रेखा गुप्ता ने जो बजट पेश किया वो पूरी तरह से हवा हवाई है। इस बजट से साफ पता चल गया है कि बीजेपी ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं किया? सर्वेक्षण से बजट की हवा निकल जाती। दिल्ली सरकार ने फर्जी आंकड़ों पर बजट पेश किया है। इस बजट के जरिए सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा खत्म करना चाहती है। स्वास्थ्य का बजट 16% पर ले आए हैं। यह लोग हेल्थ मॉडल ध्वस्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

1 लाख करोड़ के बजट फर्जी

दिल्ली सीएम आतिशी का कहना है कि अगर इस 1 लाख करोड़ के बजट का वास्तव में कोई आधार होता और दिल्ली के पास इतना रेवेन्यू आ रहा होता तो आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर पेश किया जाता। अगर यह आर्थिक सर्वेक्षण जारी करते तो इनके हवा हवाई बजट की हवा निकल जाती। सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता। दिल्ली के लोगों को पता चल जाता कि फर्जी आंकड़ों के आधार पर यह बजट आज प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन

आतिशी ने दिया चैलेंज

आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी सरकार को चैलेंज करती हूं कि आर्थिक सर्वेक्षण को सदन पटल पर रखें। इसके अंतर्गत आने वाले टैक्स और रेवेन्यू के आंकड़ों को सदन में पेश करें। आज के बजट ने बीजेपी के इरादों को साफ कर दिया है। बीजेपी सरकार स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है। 10 साल में पहली बार शिक्षा को इतना कम बजट आवंटित हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ