Delhi Old Building Collapsed: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के कबीर नगर में एक पुरानी बिल्डिंग के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालात गंभीर बनी हुई है। यह हादसा आज तड़के दो बजे के करीब हुआ। उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
तीन मजदूर मलबे में दबे
उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 2:16 बजे वेलकम के कबीर नगर में दो मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना मिली। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य मजदूर रेहान (22) की हालत गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मिलिए मुस्लिम कॉलोनी की 80 साल की महिला से, जिसकी फर्राटेदार अंग्रेजी ने किया हैरान
‘मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी’
उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जायेगी। आगे की जांच जारी है। इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। फिलहाल उसे ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।
कोलकाता में 9 लोगों की हुई मौत
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 लोग घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज़ में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया था कि इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था। राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने यूनिपोन अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी।
https://twitter.com/RebellionArtis7/status/1769950800422621240
यह भी पढ़ें: स्टंट करने वाले हो जाएं सावधान, दिल्ली में इन जगहों पर कट रहे धड़ाधड़ चालान
संबंधित खबरें
15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
2 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
3 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
5 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
6 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
13 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
20 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
22 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines