---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं IPS विवेक सहाय? EC के एक्शन के बाद बने पश्चिम बंगाल के नए DGP

IPS Vivek Sahay West Bengal DGP: चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को हटा दिया गया। विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है। आइए जानते हैं कि विवेक सहाय कौन हैं?

---विज्ञापन---

IPS Vivek Sahay West Bengal DGP: चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश दे दिए। राजीव कुमार को हटाए जाने के बाद विवेक सहाय को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कि विवेक सहाय कौन हैं?

कौन हैं IPS विवेक सहाय? 

विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पश्चिम बंगाल कैडर में नियुक्त हैं। वह इससे पहले महानिदेशक (डीजी), प्रोविजनिंग और होम गार्ड्स महानिदेशक रह चुके हैं। खास बात यह है कि विवेक सहाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा प्रभारी भी रह चुके हैं। हालांकि, तीन साल पहले सीएम पर हमले के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। ये हमला मार्च 2021 में हुआ था। इस हमले में ममता बनर्जी को गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद उन्हें सुरक्षा निदेशक के पद पर बहाल कर दिया गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग ने क्यों की कार्रवाई? 

चुनाव आयोग ने यह कदम समान अवसर बनाए रखने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी को हटाने के साथ ही चुनाव आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिवों को भी हटाने के ऑर्डर दिए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड का नाम शामिल है।

पश्चिम बंगाल में कब होंगे लोकसभा चुनाव? 

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे का 26 अप्रैल, तीसरे का 7 मई और चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसके साथ ही पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें चरण का 1 जून को होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं वो 4 गृह सचिव, जिनपर चुनाव आयोग ने चलाया चाबुक, तीन और के छीने पद

First published on: Mar 18, 2024 09:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola