Delhi BJP CM Face Rekha Gupta : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता बनने जा रही हैं। आज उनका दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। रेखा गुप्ता का नाम फाइनल होने के बाद पिछले दस दिनों से चल रहे कयासों पर भी विराम लग गया है। एक तरफ जैसे ही भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा हुई, उधर कांग्रेस के महिला नेत्री ने 30 साल पुरानी फोटो शेयर कर अपनी दोस्ती को याद किया है।
कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा ने तीस साल पुरानी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह दोनों मच पर खड़ी होकर शपथ लेती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा द्वारा एक्स पर शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों नेता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पदाधिकारियों के रूप में एक साथ शपथ लेती दिखाई दे रही हैं।
अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को लेकर X पर क्या लिखा?
अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने की बधाई देते हुए अपने साथ उनकी फोटो को शेयर कर लिखा, “यह 1995 की यादगार फोटो है, जब रेखा गुप्ता और मैंने एक साथ शपथ ली थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद जीता और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद जीता। बधाई हो।” उन्होंने कहा, “दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम आशा करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित होंगी।”
कांग्रेस की नेता अलका लांबा 1995 में DUSU चुनाव जीतकर NSUI से अध्यक्ष बनीं थीं और उसी साल ABVP से रेखा गुप्ता महासचिव चुनी गईं थी। 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रेखा को चुना गया था। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए लांबा ने कहा कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद थे, लेकिन कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के लिए हम एकजुट होकर लड़ते थे। उन्होंने कहा, “मैं गांधीवादी थी और वह आरएसएस की कट्टर समर्थक थी…हमारे बीच वैचारिक मतभेद हुआ करते थे लेकिन हम दोनों 20 साल के थे और हमें कॉलेज और राजनीति दोनों को संभालना पड़ता था।”
बता दें कि कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री अलका लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। यह चुनाव अलका लांबा हार गयी थीं। वहीं रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनने वाली चौथी महिला हैं, इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की यह जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
59 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines