Rekha Gupta पढ़ी-लिखी कितनी? पति से कितनी अमीर? BJP CM की नेटवर्थ भी जान लें

Rekha Gupta News: रेखा गुप्ता की दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आज रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Rekha Gupta

Rekha Gupta Net worth: बुधवार को बीजेपी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। इसी के साथ दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हो गई है। इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को कुल 48 सीटें मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई। इसके अलावा, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। दिल्ली की नई सीएम के बारे में लोग अब जानना चाहते हैं। उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? उनके पास कितनी संपत्ति है? इस तरह के कई सवालों के जवाब यहां पढ़िए।

विज्ञापन

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गु्प्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक बनीं हैं। रेखा गुप्ता आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेने वाली हैं, लेकिन उससे पहले उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं। दरअसल, रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता का परिवार मूल रूप से हरियाणा के जींद से है, लेकिन वह 2 साल की उम्र में परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं। रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं, उन्होंने स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली में ही की है।

विज्ञापन

रेखा गुप्ता ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से LLB करके वकील बन गईं।

विज्ञापन

रेखा गुप्ता की आय कितनी?

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति 5.31 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। जिसमें उनके ऊपर लोन व अन्य देनदारियां करीब 1.20 करोड़ है। हलफनामें के मुताबिक, 2023-24 में रेखा गुप्ता की आय 6.92 लाख थी। 2022-23 में 4.87 लाख , 2021-22 में 6.51 लाख, 2020-21 में 6.07 लाख, 2019-20 में 5.89 लाख रुपये थी। इसके अलावा, रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार भी है, जिसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपये है।

रेखा के पति की आय कितनी?

रेखा गुप्ता की शादी 1998 में मनीष गुप्ता से हुई। मनीष स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। उनकी कमाई रेखा गुप्ता से कहीं ज्यादा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट् के मुताबिक, मनीष की कमाई 2023-24 में 97.33 लाख, 2022-23 में 64.56 लाख और 2021-22 में 23.13 लाख रुपये तक थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ