दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत और 4 गंभीर घायल, जांच में सामने आई ब्लास्ट की वजह

Bawana Factory Burst 2 dead: विस्फोट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी को एमवी अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Delhi Bawana Factory Burst, Bawana Factory Burst, Bawana Fire, Delhi Burst, Hindi News, Delhi News, Bawana News

Bawana Factory Burst 2 dead: दिल्ली के बवाना फैक्ट्री में शुक्रवार शाम लगी आग में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हरवीर सिंह और अशोक कुमार के रूप में की गई है। दोनों उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे। दरअसल, बवाना की एक फैक्ट्री में सिगरेट लाइटर स्क्रैप से प्लास्टिक के दाने बनाने की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हो गया था।

विज्ञापन

दमकल गाड़ियों को भेजा गया

इस हादसे को लेकर दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शाम को 4.45 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। विस्फोट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी को एमवी अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मालिक से की जा रही पूछताछ

घटना को लेकर बवाना पुलिस ने कहा कि उन्हें फैक्ट्री में आग लगने के बारे में शाम 4.43 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर टेंडर, एम्बुलेंस और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जांच से पता चला कि फैक्ट्री खाली प्लास्टिक सिगरेट लाइटर खरीदती है और उन्हें पीसकर टुकड़े कर देती है। सभी पीड़ित फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूर थे। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार सिंह ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Bawana Factory Burst

बिना वैध लाइसेंस के चलाई जा रही थी फैक्ट्री

डीसीपी सिंह ने कहा कि मरने वालों की पहचान हरवीर सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे। वहीं, घायल लोगों की पहचान आगरा (यूपी) के संजीव कुमार और दिल्ली के सोनू श्रीवास्तव और उषा देवी के रूप में की गई है। चौथा घायल, जो 60% जल गया है और गंभीर है, उसकी पहचान एटा के भानु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाई जा रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ