Delhi News: दिल्ली विधानसभा में 18 मार्च से नवनिर्वाचित विधायकों को ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए नवनिर्वाचित विधायकों को सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय प्रकिया, नियम कायदों और सुशासन के सिद्धांतों की जानकारी देना है।
विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस पहल के जरिए विधायकों की विधायी दक्षता को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। नवनिर्वाचित विधायक प्रक्रियाओं को समझेंगे और सार्थक बहस और प्रभावी कानून निर्माण में भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष आतिशी, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम और नेता प्रतिपक्ष विधायकों को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ेंः घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 अवैध बांग्लादेशी अरेस्ट
दो दिन में आयोजित होंगे 8 सत्र
बता दें कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान फाॅर डेमोक्रेसीज के सहयोग से किया जा रहा है। पहले और दूसरे दिन 4-4 आयोजित किए जाएंगे। हर सत्र को एक अलग स्पीकर संबोधित करेंगे। ऐसे करके दो दिन में कुल 8 स्पीकर संबोधित करेंगे। दो दिनों तक आयोजित होने वाले इन सत्रों में विधायी प्रकिया और कानून निर्माण, संसदीय आचार संहिता और नैतिक शासन, सुशासन और नीति निर्माण की बारीकियां, विधानसभा में सार्थक बहस की तकनीक विषयों पर चर्चा होगी।
19 मार्च को विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के संबोधन से प्रोग्राम का समापन होगा। प्रशिक्षण के बाद विधायकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के इस प्रयास से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः ‘फिल्मी अंदाज’ में दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन, बदमाशों की कार के टायर पर मारी गोली
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
15 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
17 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
22 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
22 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines