'फिल्मी अंदाज' में दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन, बदमाशों की कार के टायर पर मारी गोली

पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने जैतपुर में 4 बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की कार के टायर पर गोली चलाई। पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime News Police operation

Delhi Crime News: पुलिस ने दिल्ली में बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक्शन लिया। पुलिस का ये ऑपरेशन दिल्ली के जैतपुर में हुआ। दरअसल, पुलिस को चार संदिग्ध लोगों के पास हथियार होने की सूचना मिली, जिसके बाद इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया। पुलिस ने सिंघम स्टाइल में बदमाशों को रोकने के लिए उनका कार के टायर पर गोली मारी, जिससे गाड़ी रुक गई। सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि यह सभी कोई अपराध करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस को सूचना मिली कि 4 संदिग्ध लोग ब्रेजा कार (DL8CAP5299) में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इस दौरान उनके नाला रोड, अर्पण विहार की ओर जाने की संभावना जताई गई। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सब-डिवीजन बदरपुर पुलिस टीम ने लोहिया पुल पर बैरिकेडिंग लगा दीं। इसके बाद रात 12:10 बजे पुलिस के सामने बदमाशों की गाड़ी आई, तो उसको रेकने की कोशिश की गई। तभी कार में बैठे व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली। पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गाड़ी के अगले टायर पर गोली चलाई और गाड़ी को रोक दिया।

विज्ञापन

अवैध हथियार बरामद

यह घटना 1 से 2 मार्च की रात 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जैतपुर थाना पुलिस की तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपराध करने की योजना बना रहे थे, जिसके लिए उन्होंने हथियार मैनपुरी से खरीदे थे। पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए, साथ ही मारुति ब्रेजा कार भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन

कौन हैं 4 आरोपी?

4 आरोपियों में पहला निशांत नागर (29) है, जो पेशे से टेंपो चलाने का काम करता है। विक्की गुर्जर (27) , जो डेयरी फार्म में काम करता है। कुणाल ऊर्फ गोलू (25) भी डेयरी फार्म में काम करता है। अंकुर (27) भी एक डेयरी फार्म में काम करता है। इस सभी पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ