'राजीव कुमार को यमुना का 3 बोतल पानी भेजूंगा...', मुख्य चुनाव आयुक्त पर क्यों भड़के अरविंद केजरीवाल?

Yamuna River Water Poison Issue: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने उनके ऊपर पक्षपात के आरोप लगाए हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।

Delhi Assembly Elections 2025: ‘यमुना के पानी में जहर’ मुद्दे पर अब दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर निशाना साधा है। दरअसल चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए थे कि हरियाणा सरकार दिल्ली आ रहे पानी में जहर मिला रही है। चुनाव आयोग ने जब इसका जवाब दिया तो अरविंद केजरीवाल उखड़ गए। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) के अध्यक्ष राजीव कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। केजरीवाल ने कहा कि राजीव कुछ समय बाद रिटायर होने वाले हैं।

विज्ञापन

राजनीति करने के लगाए आरोप

वे अपनी नई नौकरी पक्की करने के लिए ये सब कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन राजनीति कर रहा है। अगर राजीव चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं तो वे लड़ सकते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि चुनाव आयोग उनके कार्यकाल में निचले स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि इतिहास कभी उनको माफ नहीं करेगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर दम है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों चुनाव आयुक्त यमुना का पानी पीकर दिखा दें, वे उनको बोतलें भेज देंगे। उनके पास 20 बोतलें हैं, जो उन्होंने कल रात को लैब में बनवाई हैं।

विज्ञापन

3 बोतलें वो राजीव कपूर के घर भी भिजवा देंगे, अगर वे पानी पीकर दिखा देंगे तो वे अपनी गलती मान जाएंगे। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी एक-एक बोतल पानी भेजने की बात कही थी। केजरीवाल ने कहा था कि अगर इन्हें लगता है कि यह पानी जहरीला नहीं है तो वे इसे पीकर दिखाएं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि जितना नुकसान चुनाव आयोग का राजीव ने किया है, इतना कभी नहीं हुआ। मुझे पता है कि वे उनको जेल में डाल देंगे। जवाबी चिट्ठी में जो भाषा आयोग ने लिखी है, यह उसका काम नहीं है। आयोग को राजनीति करनी है तो राजीव दिल्ली की किसी भी सीट से इलेक्शन लड़ लें। चुनाव आयोग पर केजरीवाल ने विपक्ष का पक्ष लेने के आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। ऐसा चुनाव देश ने नहीं देखा।

विज्ञापन

शुक्रवार तक मांगे सबूत

केजरीवाल ने दावा किया कि हरियाणा पर आरोप लगने के बाद यमुना के पानी की क्वालिटी सुधरी है। दूसरी बात यह है कि उनको जेल भेजे जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ये लोग हाई अमोनिया वाला पानी दिल्ली भेज लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की सोच रहे हैं। विरोध करने पर मुझे जेल भेजने की धमकी देते हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी ने यमुना के पानी को लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी। आयोग ने अपने जवाब में इसको लेकर सबूत मांगे थे। आयोग ने कहा था कि पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ना और यमुना को जहरीला करने के आरोप अलग-अलग हैं। बता दें कि आयोग ने केजरीवाल को आवश्यक सबूत पेश करने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे की समय सीमा तय की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ