Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने भरा नामांकन, देखें दिल्ली में आज क्या-क्या हुआ?

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे ही राजधानी का सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई पार्टियों के दिग्गज नेता आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Delhi Assembly Election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को राजधानी की 70 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे कई दिग्गज नेता आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस लिस्ट में  AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन समेत कई बड़े नेताओं का शामिल है। नामांकन की आखिरी तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है। 20 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली चुनाव के मद्देनजर राजधानी में क्या कुछ खास हो रहा है? जानने के लिए बने रहें न्यूज 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

मनीष सिसोदिया का नामांकन रोड शो

AAP नेता मनीष सिसोदिया का नामांकन रोड शो जारी है। इस रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई है। मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

मनीष सिसोदिया का भव्य रोड शो

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने नामांकन से पहले रोड शो निकाला है। सिसोदिया के इस रोड शो में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

दुष्यंत गौतम ने भरा नामांकन

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने करोल बाग सीट से नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं करोल बाग के सभी लोगों ने कहूंगी कि 5 फरवरी को दुष्यंत को वोट दें।

सतेंद्र जैन का रोड शो

नामांकन के दौरान पहले सतेंद्र जैन ने दिल्ली में रोड शो निकाला। इस दौरान AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

सतेंद्र जैन भरेंगे नामांकन

AAP नेता सतेंद्र जैन भी आज अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। सतेंद्र जैन शकूरबस्ती से AAP के विधानसभा उम्मीदवार हैं।

मनीष सिसोदिया का रोड शो

जंगपुरा से विधानसभा चुनाव में उतरे AAP नेता मनीष सिसोदिया भी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने दिल्ली में रोड शो निकाला है।

नामांकन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के जनता से कहा कि काम के लिए वोट दीजिएगा।

नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच गए हैं। उनके साथ समर्थकों का भारी हुजूम है।

संदीप पाठक का बड़ा बयान

AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। बीजेपी वाले हमारे नेताओं के खिलाफ कितनी भी साजिश रच लें, लेकिन दिल्ली में फिर से AAP की सरकार आएगी।

रमेश बिधूड़ी ने CM आतिशी को घेरा

रमेश बिधूड़ी का कहना है कि कालकाजी में कोई मुकाबला नहीं है। पिछले कुछ सालों से यहां के लोगों की हालत खराब है। सड़कें खराब पड़ी हैं, लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आतिशी जी यहां आईं ही नहीं। अब चुनाव नजदीक देखकर सड़कों का काम शुरू हुआ है।

नामांकन के बाद प्रवेश वर्मा का बयान

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव से नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली सीट से बीजेपी की जीत होगी। दिल्ली भारत का दिल है और आज मैंने विकास का नामांकन दाखिल किया है।

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से की अपील

नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से खास अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की माताएं-बहनें मुझे आशीर्वाद देने के लिए मेरे साथ जाएंगी। दिल्ली के 2.5 करोड़ लोगों से अपील है कि मुझे अपना आशीर्वाद दें, जिससे मैं स्कूल, अस्पताल, बिजली पर काम कर सके।

ताहिर हुसैन का नामांकन कब?

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन 16 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कस्टडी पैरोल पर रिहा किया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट दिया है।

रमेश बिधूड़ी ने दाखिल किया नामांकन

कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन सौंपा है।

प्रवेश वर्मा ने भरा नामांकन

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

सतीश उपाध्याय ने भरा नामांकन

दिल्ली के मालवीय नगर से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

शराब घोटाले पर क्या बोले केजरीवाल?

नामांकन दाखिल करने से पहले दिल्ली शराब आबाकारी मामले पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो उस तरह से चुनाव लड़ रहे हैं और हम इस तरह से लड़ रहे हैं।

रमेश बिधूड़ी ने दिया बयान

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने नामांकन से पहले मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि टूटी हुई सड़के, पीने के पानी का अभाव, गंदे पानी की निकासी नहीं है, ऐसे कई मुद्दे दिल्ली और खासतौर पर कालकाजी में देखे जा सकते हैं। ऐसे में हर घर जल और आयुष्मान जैसी योजनाओं को दिल्ली में साकार किया जाएगा।

नामांकन भरने निकले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल महिला समर्थकों के साथ नामांकन भरने जा रहे हैं। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन रैली के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ रोड शो

मालवीय नगर से नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय दिल्ली में रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में उनके साथ बॉक्सर विजेंदर सिंह भी मौजूद हैं।

सतीश उपाध्याय का नामांकन

दिल्ली के मालवीय नगर से नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने भगवान गणेश समेत अपने माता-पिता के आशीर्वाद लिए हैं।

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता आज रोहिणी से नामांकन भरेंगे। विजेंद्र के नामांकन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि हम दिल्ली में 10 साल का ग्रहण खत्म करने जा रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। हमने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को घर देने का संकल्प लिया है।

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी भी आज कालकाजी से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले रमेस बिधूड़ी ने पूजा अर्चना करते हुए भगवान से आशीर्वाद मांगा है।

केजरीवाल ने क्या कहा?

हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री वाल्मिकी मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद हम हनुमान मंदिर में आए हैं। जाको राखे साइंयां मार सके न कोई। हमने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है। अब हम यहां से पार्टी दफ्तर जाएंगे फिर नामांकन दाखिल करेंगे।

केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में टेका माथा

अरविंद केजरीवाल ने नामांकन से पहले कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन किए हैं। हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

पत्नी सुनीता संग हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल नामांकन से पहले कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। केजरीवाल दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

सतीश उपाध्याय भरेंगे नामांकन

बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय भी आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। सतीश उपाध्याय को बीजेपी ने मालवीय नगर से चुनावी मैदान में उतारा है।

इमरान हुसैन निकालेंगे रैली

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इमरान बल्लीमारान से AAP के चुनावी उम्मीदवार हैं। नामांकन के दौरान इमरान रैली भी निकालेंगे।

दिल्ली में AAP का रोड शो

दिल्ली में नामांकन का रेला लगा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी का आज रोड शो निकलने वाला है। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा में रोड शो निकालेंगे।

मनीष सिसोदिया भरेंगे नामांकन

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया भी आज नामांकन भरेंगे। मनीष सिसोदिया दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन आज

कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बादली के अलावा कांग्रेस के दर्जन भर उम्मीदवारों का नामांकन आज भरा जाएगा।

बीजेपी के 33 उम्मीदवारों का नामांकन

बाजीपे के 33 प्रत्याशी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता समेत कई कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।

AAP से कौन करेगा नामांकन?

दिल्ली में आज कई नेता नामांकन पत्र दाखिल करते नजर आएंगे। AAP से अरविंद केजरीवाल, सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय बाबरपुर नामांकन दाखिल करेंगे।

रमेश बिधूड़ी भी भरेंगे नामांकन

बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी भी आज कालकाजी से नामांकन भरने वाले हैं। बिधूड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देंगे।

प्रवेश वर्मा भरेंगे नामांकन

दिल्ली के दंगल में अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने वाले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा भी आज नामांकन फाइल करेंगे। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। नामांकन से पहले प्रवेश वर्मा वाल्मिकी मंदिर पहुंच गए हैं।

केजरीवाल भरेंगे नामांकन

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। आज वो महिला समर्थकों के साथ नामांकन भरेंगे। वहीं नामांकन से पहले केजरीवाल वाल्मिकी मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

ताहिर हुसैन नहीं हुए रिहा

दिल्ली पुलिस ने AAP के पूर्व नेता ताहिर हुसैन को रिहा करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली दंगों के दौरान मर्डर केस में गिरफ्तार ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) की पार्टी टिकट देना चाहती है। हालांकि ताहिर हुसैन को रिहाई मिलेगी या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ