Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आप, कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटर्स को लुभाने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती है। पिछले 31 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर बीजेपी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में वह इस बार केजरीवाल की राह पर है। सुबह केजरीवाल ने ऑटो वालों से 5 वादे किए तो शाम होते-होते भाजपा अध्यक्ष ने ऑटो वालों से 7 वादे कर दिए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा केजरीवाल का ऑटो वालों से छलावा अब नहीं चलेगा। उन्होंने ऑटो चालकों से 7 वादें किए।
1. हर लाइसेंस धारी ऑटो वाले के बच्चों की स्कूल शिक्षा निशुल्क होगी और उनके उच्च शिक्षा लेने के इच्छुक बच्चों को सरकार वजीफा देगी।
2. दिल्ली के सभी ऑटो वालों के लिए विशेष योजना लाकर 17 सितम्बर 2025 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के अंतर्गत जीवन बीमा कवर दिया जायेगा।
3. दिल्ली के सभी ऑटो वाले जिनके निजी आवास नही है, उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा।
4. दिल्ली की सभी कॉलोनियों में, मार्किटों में ट्रैफिक पुलिस से मिलकर ऑटो वालों के लिए हालट एंड गो स्टैंड बनेंगे।
5. दिल्ली में ऑटो वालों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी योजना का अहम भाग बना कर इनके रोजगार को और सुरक्षित बनाया जायेगा।
6. ई – ऑटो रिक्शा लेने वाले ऑटो वालों को दो वर्ष तक प्रति माह बिजली रीचार्ज सहयोग राशि दी जायेगी।
7. दिल्ली के सभी ऑटो फिटनेस सेंटरों में कमेटी बनेगी जिसमें दो ऑटो चालक प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा ताकि फिटनेस सेंटरों में भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के लिए कब आएगी BJP की पहली लिस्ट? इन उम्मीदवारों को मिल सकता है मौका
केजरीवाल ने किए ये 5 वादे
बता दें कि इससे पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ ऑटो चालकों के यहां खाने पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 5 वादे किए। उन्होंने ऑटो वालों को 10 लाख रुपये का बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, बेटी की शादी के लिए 1 लाख की आर्थिक मदद, वदी के लिए दो बार 2500 रुपये। बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। पूछो ऐप को फिर से चालू किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, कांग्रेस से गठबंधन पर केजरीवाल ने कही ये बात
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
21 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines