दिल्ली चुनाव के लिए कब आएगी BJP की पहली लिस्ट? इन उम्मीदवारों को मिल सकता है मौका

BJP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी पहली लिस्ट में 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

Delhi BJP Candidate List

Delhi BJP Candidate List

Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप, बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। एक और आप 70 में से 31 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर है कि बीजेपी जल्द ही 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर सोमवार को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी के संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली के प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहे। इस दौरान प्रत्येक सीट पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो हर सीट पर 3-4 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह, सतीश उपाध्याय, प्रवेश वर्मा, मजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र लोहिया के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस और आप से आए नेताओं को भी टिकट मिल सकता है। इसमें अरविंदर सिंह लवली और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। वहीं कई नेताओं ने आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्र में कैंपेनिंग शुरू कर दी है।

एक सीट पर कई उम्मीदवार

बता दें कि बीजेपी पिछले 31 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर है। हालांकि इस बार केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ बनी एंटी इनकंबैंसी के कारण पार्टी को उम्मीद नजर आ रही है। बीजेपी के सूत्रों की मानें तो कई सीटों पर टिकट फाइनल करना बेहद मुश्किल हो जा रहा है। क्योंकि सभी नाम उस क्षेत्र में पिछले कई सालों से एक्टिव है। ऐसे में पार्टी को बगावत का डर है। झारखंड चुनाव में भी पार्टी इसलिए फिसड्डी रह गई, क्योंकि जगह पर अपनों ने ही पार्टी प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया। बीजेपी दिल्ली चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है, इसलिए इस पर मंथन जारी है।

केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल करेगी नाम

पार्टी सूत्रों की मानें तो कोर कमेटी से नामों की लिस्ट फाइनल होने के बाद इसे केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी 30 दिसंबर से पहले दो चरणों में 70 नामों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इससे पहले कोर कमेटी सभी सीटों पर नाम फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ