राहुल प्रकाश (दिल्ली)
Delhi AQI: दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे सांसों पर संकट भी गहराता जा रहा है। रविवार को दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में 10 से ज्यादा ऐसे इलाके रहे, जहां पर AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली के ये हालात GRAP-3 लागू होने के बाद हैं। इस दौरान राजधानी में पॉल्युशन को कम करने के लिए हर संभव कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है।
कहां कितना रहा तापमान?
द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – डीपीसीसी द्वारका -443 AQI, एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली – सीपीसीबी द्वारका- 406 AQI, पश्चिमी दिल्ली-426, डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली-406, शादीपुर 457, शिवाजी पार्क में 448, भीम नगर और मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा 465 AQI रहा। वहीं, दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी में 430, आरके पुरम में 435, श्री अरबिंदो मार्ग में 436, आया नगर में 423, लोधी रोड में 378, नजफगढ़ 399, वजीरपुर 463, चांदनी चौक 368, गोकलपुरी 375, अशोक विहार 449, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 366, रोहिणी 449 और आईटीओ में 410 में AQI बहुत खराब दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Update : शनिवार को भी राजधानी में AQI 400 पार, ये इलाका है सबसे प्रदूषित
दिल्ली में ग्रेप- 3 लागू
नवंबर महीने के 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दिल्ली में केवल सुबह शाम की सर्दी है। सुबह शाम की इस सर्दी में ही दिल्ली में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसमें सुधार के लिए ग्रेप- 3 भी लागू किया गया, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की हवा में घुला जहर कम नहीं हो रहा है। इस दौरान सरकारी ऑफिसों के टाइम में भी बदलाव किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इसके बाद से 2 दिनों में एक्यूआई 400 के नीचे दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देशभर में कई जगह पर सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में रविवार 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 29 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 21 नवंबर तक दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि राजधानी में सुबह शाम में सर्दी दस्तक दे चुकी है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार के मुकाबले रविवार को ज्यादा कोहरा नजर आया। जिसके चलते ट्रैफिक सुस्त पड़ गया, इससे जाम की स्थिति देखने को मिली। पॉल्युशन ना हो इसको लेकर हर साल प्लान बनाये जाते है कंट्रोल के नाम पर बड़े-बड़े ऐलान होते हैं। लेकिन दिल्ली-NCR का आसमान पूरे 3-4 महीने तक धुआं-धुआं देखा जाता है। यही वजह है तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: सावधान! GRAP-3 के ये नियम तोड़े तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बरतेगी सख्ती, अब तक 5.85 करोड़ के चालान
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
10 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
13 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines