हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से होगी प्रदूषण फैलाने वाली बसों की निगरानी, बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी गाड़ियां

राजधानी दिल्ली में धुंध की चादर के साथ AQI 225 दर्ज हुआ, जिससे हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ग्रैप-1 के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी करेगी. नियम तोड़ने वाली और तय मानकों पर खरी न उतरने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर ही रोककर वापस मोड़ा जाएगा.

विज्ञापन
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ग्रैप-1 के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी करेगी. Credit: AI

राजधानी दिल्ली में धुंध की चादर के साथ AQI 225 दर्ज हुआ, जिससे हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ग्रैप-1 के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी करेगी. नियम तोड़ने वाली और तय मानकों पर खरी न उतरने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर ही रोककर वापस मोड़ा जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का असर गहराने लगा है. शुक्रवार सुबह शहर के आसमान में धुंध की हल्की चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर’ (SAMEER) ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 225 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और किस AQI लेवल पर कौन-सा चरण होता है लागू?

शहर के 38 निगरानी केंद्रों पर हवा ‘खराब’ और 18 स्टेशनों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में पाई गई. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग बेस स्टेशन पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक यानी 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं पालम में 18.3, लोधी रोड पर 18.6, आयानगर में 19.1 और रिज इलाके में 19.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

ग्रैप-1 लागू: WhatsApp ग्रुप से बनेगी रणनीति

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (GRAP) का पहला चरण लागू है. इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल बढ़ा दिया है. पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी की अध्यक्षता में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई. इसमें तय किया गया कि त्वरित सूचनाएं साझा करने के लिए संबंधित पुलिस और विभागों का एक विशेष व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप बनाया जाएगा.

नियम तोड़े तो बॉर्डर पर ही थमेंगे पहिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के तहत अब केवल वैध मानकों वाली इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल बसों को ही दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाली या प्रदूषण फैलाने वाली अंतरराज्यीय और अंतरशहरी बसों को राजधानी की सीमाओं पर ही रोककर दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया जाएगा.

विज्ञापन

इसके अलावा, बैठक में 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाहनों पर लगने वाले प्रवेश प्रतिबंधों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई. सीमाओं पर चालकों को जागरूक करने के लिए बड़े सूचना पट्ट लगाए जाएंगे और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए संयुक्त जांच टीमें तैनात रहेंगी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से कैसे बचें? WHO ने बताए प्रदूषण से बचने के 6 तरीके

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola