केजरीवाल के घर से खाली हाथ लौटी ACB की टीम, नहीं मिली एंट्री

Delhi LG Orders ACB Probe: दिल्ली में नतीजों से पहले जमकर सियासत हो रही है। आप विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर पर एलजी वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। एसीबी की टीम केजरीवाल के घर से खाली हाथ वापस लौट गई।

Delhi LG Orders ACB Probe

Delhi LG Orders ACB Probe

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आप विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में एलजी वीके सक्सेना ने एसीबी जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार एसीबी ने जांच के लिए 3 टीमें बनाई हैं। जिसमें से एक टीम केजरीवाल के घर जांच के लिए पहुंची, लेकिन उन्हें घर के अंदर एंट्री नहीं मिली और टीम खाली हाथ ही वापस लौट गई। एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ का नोटिस देकर वापस लौट गई। दूसरी ओर, संजय सिंह भी एसीबी के ऑफिस में बाहर निकल गए।

विज्ञापन

एलजी ने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसीबी के माध्यम से गहन जांच होनी चाहिए। बता दें कि दिल्ली बीजेपी महासचिव विष्णु मित्तल ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा कि वे एसीबी और अन्य किसी जांच एजेंसी को निर्देश दें कि आप के मौजूदा विधायकों को 15 करोड़ रुपये की रिश्वत पेशकश के आरोपों के संबंध में मामला दर्ज हो और जांच करे।

विज्ञापन

संजय सिंह ने लगाया आरोप

दिल्ली में मतदान के बाद से ही आप और बीजेपी में जमकर सियासत हो रही है। मतदान के एक दिन बाद गुरुवार को आप सांसद संजय सिंह ने आप के 7 विधायकों के पास फोन आने और उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम नाम और सबूत भी साझा करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि सात विधायकों को भाजपा से फोन आए हैं जिसमें उनको आप छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ की पेशकश की है।

विज्ञापन

मर जाऊंगा केजरीवाल का साथ नहीं छोड़ूंगा

संजय सिंह ने आगे कहा कि हमने विधायकों से ऐसी ऑडियो काॅल रिकाॅर्ड करने और इसके बारे में शिकायत करने के लिए कहा है और अगर हो सके तो मुलाकात के दौरान छुपे कैमरे से उसका वीडियो बना ले। बीजेपी ने दिल्ली में पार्टी तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है। संजय सिंह के अलावा मुकेश अहलावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी भी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोड़ूंगा। उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ