Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। आप पार्टी का लगातार चौथी बार सरकार बनाने का सपना टूट गया। उसे इस चुनाव में सिर्फ 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि बीजेपी की 27 साल बाद सत्ता में वापसी हुई है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर ही सिमट गई। केजरीवाल की लोकप्रियता में गिरावट, वोटों का बंटवारा के कारण आप को हार मिली।
दिल्ली के नतीजों के बाद एक बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों को साथ चुनाव लड़ना चाहिए था? क्या दोनों के साथ चुनाव लड़ने समीकरण बदल सकते थे। लोकसभा में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों ने इंडिया महागठबंधन बनाया। हालांकि विधानसभा चुनाव में सभी दल अब अलग-अलग मैदान में उतर रहे हैं। हरियाणा और दिल्ली में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और इसका फायदा बीजेपी को हुआ।
इन 14 सीटों पर बनते कुछ ऐसे समीकरण
दिल्ली में 14 सीटें ऐसी थी जहां पर हार-जीत का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम था। यानी इन सीटों पर जितने अंतर से आप उम्मीदवार हारे थे, उससे कहीं ज्यादा वोट कांग्रेस को मिले। इससे साफ है कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाना आप के बड़ा ही नुकसानदायक रहा। आप पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और 22 सीटें जीती। जबकि बीजेपी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा और 48 सीटों पर जीत दर्ज की। आइये इन सीटों पर एक नजर डालते हैं।
संगम विहार में कांग्रेस को 15863 वोट मिले जबकि हार का अंतर मात्र 344 वोटों का था।
त्रिलोकपुरी में कांग्रेस को 6147 वोट मिले, जबकि हार का अंतर मात्र 392 वोट का था।
जंगपुरा में कांग्रेस को 7350 वोट मिले, जबकि हार का अंतर मात्र 675 वोटों का था।
तिमारपुर में कांग्रेस को 7827 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार 969 वोट से चुनाव हार गया।
राजेंद्र नगर में कांग्रेस उम्मीदवार को 4015 वोट मिले, वहीं आप उम्मीदवार 1231 वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गए।
मालवीय नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार 6770 वोट मिले, वहीं आप उम्मीदवार 2131 वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गए।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election Result: BJP को AAP से सिर्फ 4 फीसदी ज्यादा वोट, फिर कैसे पलट गई बाजी
ग्रेटर कैलाश सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को 6711 वोट मिले, जबकि इस सीट से आप के सौरभ भारद्वाज 3188 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए।
छतरपुर सीट से कांग्रेस को 6601 वोट मिले, जबकि इस सीट से आप उम्मीदवार 6239 वोटों से चुनाव हार गए।
इसके अलावा महरौली, मादीपुर, नई दिल्ली, बादली, कस्तूरबानगर, नांगलोई जाट जैसी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोट और हार का अंतर बराबर का रहा।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election Results: क्या कोई महिला बनेगी दिल्ली की सीएम? रेस में ये 8 नाम शामिल
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines