दिल्ली: पंजाबी बाग में युवक ने घर में घुसकर की महिला की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

पुलिस ने हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों से पता चला कि मुस्कान का पड़ोगी पेशे से ड्राइवर है और पहले से ही शादीशुदा है.

delhi police

Punjabi Bagh: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को एक खौफनाक घटना घटी, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर की शाम एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पहली नजर में मामला प्रेस प्रसंग को लेकर हुए विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. जिला पुलिस आयुक्त दादरे भास्कर के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाबी बाग स्थित बी ओल्ड स्लम क्वार्टर्स मकान नंबर-28 में पहुंची.

विज्ञापन

हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज


घर के अंदर पहुंचने पर एक कमरे में मुस्कार (24) गद्दे पर पड़ी हुई थी और दूसरे कमरे में घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में नीरज पड़ा हुआ था. जांच करने पर पाया गया कि महिला के सिर पर गोली मारी गई थी और नीरज के सीने पर गोली लगी थी. पुलिस ने तुरंत मुस्कान और नीरज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज का इलाज चल रहा है. पुलिस ने हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों से पता चला कि मुस्कान का पड़ोगी पेशे से ड्राइवर है और पहले से ही शादीशुदा है.

विज्ञापन

2023 में मुस्कान की भी हुई थी शादी


पुलिस को सूत्रों ने बताया कि नीरज और मुस्कान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के रिश्ते की चर्चा परिवार वालों तक भी पहुंच चुकी थी, लेकिन घरवालों ने 2023 में मुस्कान की शादी किसी और युवक से करा दी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन बढ़ी और आखिरकार मुस्कान का तलाक हो गया. तलाक के बाद नीरज फिर से उसके संपर्क में आया और एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं.

घर के अंदर से आई गोली चलने की आवाजें


शनिवार को नीरज मुस्कान के घर पहुंचा. बताया जा रहा है कि उसने मुस्कान की छोटी बहन को 100 रुपये देकर बाजार से फल मंगाने भेज दिया और इसी बीच घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर बाद घर के अंदर से गोलियों की आवाज आई. पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. घटना की जानकारी मुस्कान के मामा ने पुलिस को दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ