DDA Special Housing Scheme 2025: खुशखबरी! दिल्ली में कल होगी फ्लैटों की नीलामी, आज ही कर लें पूरी तैयारी

DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि DDA ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत कल फ्लैटों की नीलामी करने जा रहा है। फ्लैट्स की नीलामी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखिए।

DDA Special Housing Scheme 2025
विज्ञापन

DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैटों की बुकिंग की गई। इस स्कीम के तहत 18 फरवरी को इन फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी। दिल्ली प्राधिकरण ने ई-नीलामी से जुड़ा पूरा अपडेट दिया है, जिसमें नीलामी की डेट, समय और उसके लिए पहले से क्या तैयारी करनी हैं, इसकी जानकारी दी है। इस स्कीम के तहत कुल 110 फ्लैट निकाले गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप भी ई-नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो DDA का अपडेट एक बार जरूर पढ़ लें।

11 बजे से शुरू होगी ई-नीलामी

जो लोग दिल्ली में अपना घर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनका यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा। दरअसल, जिन लोगों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में फ्लैट के लिए अप्लाई किया है, वह कल ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। DDA 18 फरवरी से इन फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए करेगा। जिसके लिए 18.02.2025 से 19.02.2025 की तारीख तय की गई है। दोनों दिन सुबह 11 बजे से नीलामी शुरू की जाएगी।

Advertisment

नीलामी का शेड्यूल क्या है?

नीलामी प्रक्रिया के तहत बोली एक एक घंटे के अंतराल पर लगाई जाएगी। यानी सुबह 11 से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक ई-नीलामी चलेगी। मगर इसका समय बढ़ने की भी संभावना है, क्योंकि अगर आखिरी 5 मिनट में कोई ऊंची बोली लगाता है, तो बोली प्रक्रिया का समय 5 मिनट के लिए बढ़ जाएगा। इस तरह से यह प्रक्रिया 20 बार बढ़ सकती है। जिससे एक नीलामी का समय 2 घंटे और 40 मिनट (यानी, शुरुआती 1 घंटा प्लस 20 x 5 मिनट) तक पहुंच सकता है। वहीं, 4 बजे खत्म होने वाली नीलामी शाम 5.40 बजे तक चल सकती है। इसका लाइव प्रसारण https://dda.etender.sbi पर देखा जा सकता है।

सेशन में सकते हैं हिस्सा

स्कीम में आवेदन करने वाले लोगों के लिए प्राधिकरण ने कई सेशन रखे हैं। इन सेशन से नीलामी में शामिल होने वाले सभी लोगों को ई-नीलामी से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, प्राधिकरण ने आवेदकों से नीलामी से जुड़े वीडियो देखने की सलाह दी है। DDA के ऑनलाइन ई-टेंडर पोर्टल https://dda.etender.sbi पर डेमो सेशन भी ले सकते हैं। इन सेशन को 15.02.205 से 17.02.2025 तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ