DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैटों की ई-नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस स्कीम में कुल 110 फ्लैट्स की बुकिंग की गई है, जिनकी शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रखी गई है। इच्छुक लोग ई-नीलामी में भाग लेने के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए पहले से कुछ तैयारी करनी होगी, जैसे कि सही दस्तावेज और भुगतान की जानकारी तैयार रखना। नीलामी का समय और अन्य जरूरी विवरण DDA ने जारी कर दिया है। DDA नीलामी का लाइव प्रसारण https://dda.etender.sbi पर देख सकते हैं। ई-नीलामी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
कितने बजे शुरू होगी ई-नीलामी?
दिल्ली में अपना घर खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। जिन लोगों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में फ्लैट बुक किए हैं, उनको आज फ्लैट दे दिए जाएंगे। फ्लैटों के आवंटन के लिए DDA ने 18 फरवरी से ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा। आज यानी 18.02.2025 और 19.02.2025 तारीख को फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। दोनों दिन ई-नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। जिसका लाइव प्रसारण https://dda.etender.sbi पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: दिल्ली में कल से शुरू होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल
कब तक चलेगी नीलामी की प्रक्रिया?
नीलामी की प्रक्रिया 11 से शुरू की जाएगी, जो 12 बजे तक चलेगी। उसके बाद दोपहर 3 बजे दूसरी बोली शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। अगर आखिरी 5 मिनट में कोई बड़ी बोली लगाई जाती है, तो नीलामी का समय 5 मिनट के लिए बढ़ जाएगा। यह प्रक्रिया कुल 20 बार बढ़ सकती है, जिससे एक नीलामी का समय 2 घंटे और 40 मिनट तक बढ़ सकता है। इस तरह, शाम 4 बजे खत्म होने वाली नीलामी 5.40 बजे तक जारी रह सकती है। इस नीलामी का लाइव प्रसारण DDA की वेबसाइट https://dda.etender.sbi पर देखा जा सकता है।
8 लाख में खरीदें फ्लैट
इस स्कीम के अलावा डीडीए की अन्य दो स्कीम भी चलाई जा रही हैं। जिसके तहत LIG और EWS वर्ग के कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए है। यह फ्लैट लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में बने हैं। इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने 500 नए EWS फ्लैट्स बढ़ाने का ऐलान किया है। इसमें फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 8 लाख, 13 लाख, 23 से 24 लाख तक रहेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 30 जनवरी से सस्ते फ्लैट्स के लिए शुरू होगी बुकिंग, DDA ने बढ़ाई फ्लैटों की संख्या
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
15 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines