DDA Flats: दिल्ली में कल से शुरू होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम में कुछ नए फ्लैट जोड़े गए हैं। इन फ्लैटों के लिए 30 जनवरी से बुकिंग शुरू हो रही है।

DDA Flats

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आम लोगों के लिए सबका घर आवास योजना शुरू की है। इस योजना में निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर घर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग कुछ निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करके अपने सपनों का घर बुक कर सकते हैं। इस योजना की खासियत यह कि इसमें फ्लैट्स का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। हाल ही में DDA ने इस पहल के तहत 500 नए फ्लैट्स जोड़े हैं, जिनकी बुकिंग 30 जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए प्राधिकरण की साइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में आवासीय योजना

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सबका घर आवास योजना के तहत लाभार्थियों को न केवल रियायती दरों पर फ्लैट दिए जा रहे हैं, बल्कि विशेष श्रेणियों के लिए प्राथमिकता भी सुनिश्चित की गई है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो पहली बार प्लैट खरीद रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं। इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25 फीसदी तक छूट मिल रही है। वहीं, जिनको प्राथमिकता दी जाएगी उसमें भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति, महिलाएं, युद्ध विधवाएं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025

विज्ञापन

नए फ्लैटों की होगी बुकिंग

प्राधिकरण ने LIG और EWS वर्ग के कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए हैं। जिसमें लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में बने इन फ्लैटों के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं। मगर लोगों की मांग को देखते हुए अथॉरिटी ने इस योजना में 500 नए EWS फ्लैट्स बढ़ा दिए हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग 30 जनवरी सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। यह सभी फ्लैट्स नरेला के अलग-अलग पॉकेट में दिए जाएंगे। जिनकी कीमत 8 लाख, 13 लाख, 23 से 24 लाख तक रुपये तक होगी। आपको बता दें कि बाकी के फ्लैट्स की बुकिंग 15 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है, जो मार्च 2025 की जारी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ