दिल्ली में 30 जनवरी से सस्ते फ्लैट्स के लिए शुरू होगी बुकिंग, DDA ने बढ़ाई फ्लैटों की संख्या

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नए साल पर तीन हाउसिंग स्कीम लॉन्च की हैं। जिसके तहत किफायती दामों में फ्लैट दिए जाएंगे। इसमें सबका घर योजना के तहत DDA ने कुछ बदलाव किए हैं।

DDA Flats Scheme 2025

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की सबका घर आवास योजना आम आदमी के लिए लाई गई है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। इस योजना के तहत, निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोग घर खरीद सकते हैं। योजना में भाग लेने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें रखी गई हैं। इस योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। DDA ने इस योजना में थोड़ा बदलाव करते हुए 500 नए फ्लैट्स को जोड़ दिया है। जिनके लिए बुकिंग 30 जनवरी से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है DDA की योजना?

दिल्ली विकास प्राधिकरण की तीन हाउसिंग स्कीम में से एक सबका घर आवास योजना है। जिसमें सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। इस योजना में EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है। वहीं, योजना के तहत जिनको प्राथमिकता दी जाएगी उसमें महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग होंगे।

विज्ञापन

500 नए फ्लैट्स जुड़े

इसमें LIG और EWS वर्ग के कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए हैं। जिसमें लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में EWS और LIG फ्लैट बने हैं। वहीं, लोगों की हाई डिमांड के बाद अथॉरिटी ने इसमें 500 नए EWS फ्लैट्स बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके लिए बुकिंग 30 जनवरी सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। ये सभी फ्लैट्स नरेला के अलग-अलग पॉकेट में बने होंगे। इसमें फ्लैट्स की कीमत 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 8 लाख, 13 लाख, 23 से 24 लाख तक रहेगी।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025

कितना होगा बुकिंग अमाउंट?

इस योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो गई है। वहीं, 500 फ्लैट्स की बुकिंग अभी 30 जनवरी से शुरू होगी। फ्लैट बुक करने के लिए अलग-अलग अमाउंट तय किया गया है। जिसमें EWS फ्लैटों की बुकिंग- 50,000 रुपये, LIG फ्लैटों की बुकिंग- 1,00,000 रुपये, MIG फ्लैटों की बुकिंग- 4,00,000 रुपये में की जा सकती है। इसके अलावा HIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 1,00,000 रुपये जमा करने होंगे। आपको बता दें कि बुकिंग अमाउंट नॉन रिफंडेबल होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ