हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी को देख रोने लगा नाई, बोला- राम आए...दिवाली मन गई, Video वायरल

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो उन्होंने स्वयं अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में वे एक नाई से बात करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Barber Shop Video Viral

Rahul Gandhi Barber Shop Video: राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। जिसमें वे दिल्ली केे सैलून पर पहुंचे। वे यहां पर शेविंग करवाते हैं। वीडियो के साथ ही राहुल गांधी ने उसके कैप्शन में लिखा कि कुछ नहीं बचता है। आज के भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बयां करते हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने सैलून संचालक का नाम भी बताया है। उन्होंने लिखा कि यह सैलून अजीत चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग होने के बावजूद कैसे दिनभर काम करते हैं। ताकि कुछ पैसे बचा सकें। अजीत ने कहा कि राहुल से अपनी कहानी बताने के बाद उन्हें खुशी और संतुष्टि हुई।

कांग्रेस के राज में सुकून था

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीत राहुल से कह रहे हैं कि पहले सोचा था भविष्य आगे अच्छा होगा, लेकिन यहीं के यहीं रह गए। हम दिव्यांग हैं। जिदंगी ऐसे ही कट रही है। आपके राज में बहुत खुश थे। कांग्रेस के राज में सुकून था। गरीबों को सहारा देने वाला कोई तो है। मुझे तो उनसे मिलकर बहुत सुकून मिला। वहीं राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कुम्हार से लेकर बढ़ई, नाई से लेकर मोची, बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः झारखंड में चुनाव से पहले BJP ने बदला अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद को सौंपी जिम्मेदारी

घरों में वापस आएं बचत

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज की जरूरत नए उपायों पर काम करने की है। ताकि आम लोगों की आमदनी बढ़स के और घरों में बचत वापस आएं। एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola