Delhi Election: इन 5 गारंटियों की घोषणा करेगी कांग्रेस! 30 दिनों तक रोजाना AAP सरकार से पूछेगी एक सवाल

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। अब कांग्रेस दिल्लीवासियों के लिए 5 गारंटी लॉन्च कर सकती है।

Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी चाल चल रही हैं। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस 5 गारंटी की घोषणा करेगी। इन गारंटियों को 6 जनवरी से 11 जनवरी के बीच चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा। साथ ही पार्टी 30 दिनों तक रोजाना आम आदमी पार्टी की सरकार से एक सवाल पूछेगी।

विज्ञापन

कांग्रेस हर दिन एक गारंटी का ऐलान करेगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में पार्टी के अलग-अलग नेता रोजाना एक-एक गारंटी को लॉन्च करेंगे, जिसमें अशोक गहलोत, रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, सुखजिंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस जनता के सामने हर गारंटी का बजट प्रावधान भी रखेगी। किसी भी योजना को लागू करने के लिए कहां से पैसा आएगा? इसके बारे में भी पार्टी बताएगी। पार्टी अगले 30 दिनों तक प्रतिदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और दिल्ली की आप सरकार से एक सवाल पूछेगी।

विज्ञापन

क्या हो सकती हैं कांग्रेस की गारंटियां?

विज्ञापन

1. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का विशेष फोकस आधी आबादी पर है। ऐसे में पार्टी महिलाओं के बैंक एकाउंट में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर की गारंटी लागू कर सकती है।
2. दिल्ली की जनता के लिए कांग्रेस स्वास्थ्य बीमा योजना भी ला सकती है।
3. कांग्रेस युवाओं को नौकरी की गारंटी दे सकती है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप की गारंटी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

4. कांग्रेस वोटरों के लिए राशन योजना भी ला सकती है। ये स्कीम दिल्ली के सभी लोगों को लागू कर सकती है।
5. कांग्रेस दिललीवासियों से 400 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ