CM Rekha Gupta First Cabinet Announcement : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होगी। विधानसभा के पटल पर CAG की रिपोर्ट पेश होगी।
पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दो एजेंडों पर चर्चा हुई और उन्हें पारित किया गया। पहला फैसला- दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉपअप के साथ आयुष्मान भारत योजना लागू होगी। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार से दिल्लीवासियों को 5-5 लाख रुपये का टॉपअप मिलेगा। यानी लोग 10 लाख रुपये तक इलाज करवा सकते हैं। दूसरा फैसला- विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश होगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के वासुदेव घाट पर यमुना आरती, मंत्रियों समेत CM रेखा गुप्ता ने की पूजा, सामने आए Video
विधानसभा के पटल पर पेश होगी कैग की रिपोर्ट
दिल्ली के सचिवालय में बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें दो बड़े फैसले लिए गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा 14 सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की गईं। सदन की पहली बैठक में वे रिपोर्ट पेश की जाएंगी।
रेखा गुप्ता बोलीं- हमें काम करने दीजिए
उन्होंने आगे कहा कि हमने लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। पूर्व सीएम आतिशी के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के बीजेपी के वादे पर दिए गए बयान पर रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार है, एजेंडा हमारा होगा। हमें काम करने दीजिए। उन्हें हमें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, उन्होंने सत्ता में रहते हुए जो करना था, कर दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो गई है और कैग रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी।
आतिशी ने बीजेपी सरकार उठाए सवाल
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से झूठ बोला। रेखा गुप्ता और मोदी ने बार बार कहा था कि पहली कैबिनेट में ही महिलाओं को 2500 रुपये की योजना पास होगी। एक बार फिर बीजेपी का झूठ जनता के सामने आ गया। ये दुख की बात है कि बीजेपी दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है।
यह भी पढ़ें : रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 विधायक बने मंत्री
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
19 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
21 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines