पहले भी हो चुके हैं दिल्ली CM पर हमले, केजरीवाल को थप्पड़ मारने का पुराना वीडियो वायरल

Delhi CM Attack: आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। इस हमले के होते ही एक्स पर केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल होने लगा है। साथ ही यूजर्स केजरीवाल और रेखा गुप्ता से जुड़े मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

CM Rekha Gupta Attack

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Delhi CM Attack: दिल्ली में किसी मुख्यमंत्री पर हमला होना नया नहीं है। इससे पहले भी राजधानी में मुख्यमंत्री पर हमला हो चुका है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। इसके पहले 2019 में अरविंद केजरीवाल पर भी हमला हो चुका है। उस दौरान केजरीवाल को मोती नगर इलाके में रोड शो कर रहे थे, तभी गाड़ी पर चढ़कर एक शख्स ने उनको थप्पड़ मार दिया था। सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद से ही एक्स पर केजरीवाल का थप्पड़ वाला वीडियो लोग शेयर करने लगे हैं। साथ ही उनके मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।

केजरीवाल पर हो चुका है हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्स पर वायरल होने लगे हैं। यूजर्स उनके और सीएम रेखा गुप्ता के मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, रेखा गुप्ता से पहले अरविंद केजरीवाल पर भी एक रैली के दौरान हमला हुआ था, जहां पर एक शख्स ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था। 2019 का वो वीडियो आज फिर से तेजी के साथ शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो मोती नगर इलाके में रोड शो का है। उस वक्त केजरीवाल हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी अचानक से उन पर हमला किया गया था।

विज्ञापन

जिस वक्त अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया था, तब वह बलबीर सिंह जाखड़ के साथ चुनावी रैली कर रहे थे। उसी दौरान एक रेड टीशर्ट पहने एक शख्स गाड़ी के ऊपर चढ़ता है और केजरीवाल पर हमला कर देता है।

हमलावर के घर पहुंची पुलिस

दिल्ली में आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खिमजी के राजकोट स्थित आवास की तस्वीरें सामने आई हैं। वहां पर सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी मौजूद है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है, जो राजकोट गुजरात का रहने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ