News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। बताया गया है कि जनसुनवाई के दौरान शख्स अचानक सीएम के सामने चीखने और चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने सीएम पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद सीएम सदमे में हैं।
दिल्ली की सीएम पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शख्स अपने किसी परिजन को जेल से छुड़ाने के लिए सीएम से मुलाकात करने पहुंचा था। सीएम से बातचीत के दौरान वह भड़क गया और हमला कर दिया।
हमले में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं। हमलावर की उम्र 40 साल के आसपास है और वह गुजरात का रहने वाला है। वह सीएम की जनसुनवाई में पहुंच गया और अपनी बात रखने के दौरान सीएम पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई।
हमलावर का नाम राजेश सकरिया है और वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी मां भानु ने बताया कि राजेश कुत्तों का बहुत बड़ा प्रेमी है। दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजने के फैसले से परेशान था। वह कुत्तों के लिए अस्पताल खोलना चाहता था।
यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का वीडियो आया सामने, CMO ने जारी किया बयान
वहीं बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा और फिर उन्हें धक्का दिया। बाल खींचे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस पर काबू पा लिया। CMO की तरफ से इस हमले को पूर्वनियोजित बताया गया है। आरोपी का एक सीसीटीवी वीडियो में सामने आया हैम जिसमें वह मुख्यमंत्री आवास की रेकी करते, वीडियो रिकॉर्ड करते और आसपास घूमते दिखाई दे रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।