'कालकाजी में बंट रहे पैसे-शराब', CM आतिशी ने EC को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

CM Atishi

CM Atishi (File Photo)

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी और शिकायत की कि कालकाजी में शराब और पैसे बंट रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि कालकाजी की झुग्गियों में गुंडों द्वारा मार पिटाई की जा रही है। शराब और पैसे भी बांटे रहे हैं। इसे लेकर आतिशी ने मांग की है कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाए।

विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा कि उन्हें यह पता चला है कि कैंप क्षेत्रों, खासकर नेहरू कैंप, नवजीवन कैंप, ट्रांजिट कैंप ए एवं बी और पॉकेट ए 14, कालकाजी के अंदर बड़ी मात्रा में पैसे और शराब बांटी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए कालकाजी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कुछ देर पहले चुनाव आयोग की टीम जांच करने के लिए पंजाब सीएम के दिल्ली हाउस पहुंची और उनके साथ दिल्ली की पुलिस भी मौजूद है। पैसे बांटे जाने की शिकायत मिलने के बाद EC की टीम ने पंजाब सीएम भगवंत मान के घर पर रेड मारी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ