CISF Constable Saved Man’s Life By Giving CPR At Metro Station : दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एक कर्मचारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक शख्स की जान बचा ली। यह घटना बुधवार की है जब उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में रहने वाले मनोज कुमार (28) आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर थे। वह अचानक गिर गए। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ कॉन्सटेबल मनोज कुमार ने बुद्धिमानी दिखाई। उन्होंने तुरंत मनोज को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया जिससे उनकी जान बच गई।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसके वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बैग लिए जा रहा एक शख्स अचानक गिर जाता है। यह देखते ही वहां मौजूद सीआईएसएफ के कर्मचारी और आम जनता वहां पहुंचती है। एक सीआईएसएफ कर्मचारी शख्स को सीपीआर देता नजर आता है। जानकारी के अनुसार बेहोश हुआ शख्स अब सही सलामत है।
क्या होता है सीपीआर
जब किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो सीपीआर उसके लिए फर्स्ट एड की तरह होता है। डॉक्टरों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के एक घंटे बाद तक अगर सीपीआर मिल जाता है तो व्यक्ति के बचने की संभावना बढ़ जाती है। यह एक मेडिकल प्रक्रिया है जिसमें मुंह से सांस दी जाती है और मरीज की छाती पर बार-बार तेज दबाव जाला जाता है।
ये भी पढ़ें: लद्दाख में चीनी सैनिकों से भिड़ा चरवाहा, देखें Viral Video
ये भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी से चमके पहाड़, घाटी गुलजार
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से आखिर क्यों अलग हो गए नीतीश कुमार
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
17 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
18 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
20 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
20 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
20 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
23 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines